LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऋषभ पंत ने प्लेइंग 11 में किए बदलाव

LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। आइए जानते है दोनों टीमों की प्लेइंग 11।

iconPublished: 22 Apr 2026, 07:02 PM
iconUpdated: 22 Apr 2026, 07:39 PM

LSG vs RR Toss Update: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाने वाला है। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अंक तालिका में टॉप-4 में मौजूद है।

हालांकि, उन्हें पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा है और टीम फिलहाल 9वें पायदान पर मौजूद है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

LSG vs RR: ऋषभ पंत ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उनका मानना है कि विरोधी टीम को पहले बल्लेबाजी करवाकर दबाव में डाला जा सकता है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी को लेकर पूरी तरह स्पष्ट नहीं दिखे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं।

LSG vs RR: ऋषभ पंत ने किए 2 बदलाव

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत की लय बरकरार रखने के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं। आज के मुकाबले में दिग्वेश राठी और मयंक यादव को मौका मिला है। उन्होंने एम सिद्धार्थ और आवेश खान की जगह टीम में एंट्री की है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

IMG 0379

LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर

LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव

Read More: बिना खेले रोहित शर्मा ने पलटा गेम, मैच के दौरान सूर्या को बताया ऐसा अचूक उपाय; हार्दिक पांड्या भी हो गए नतमस्तक!

'ये मेरी प्रॉब्लम नहीं...' आईपीएल 2026 में खुला जसप्रीत बुमराह का खाता, यॉर्कर किंग के बारे में क्या बोले MI कैप्टन हार्दिक पांड्या?

GT vs MI: तिलक वर्मा का अहमदाबाद में आया तूफान, गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, जड़ा IPL करियर का पहला शतक