'ये मेरी प्रॉब्लम नहीं...' आईपीएल 2026 में खुला जसप्रीत बुमराह का खाता, यॉर्कर किंग के बारे में क्या बोले MI कैप्टन हार्दिक पांड्या?

Jasprit Bumrah and Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह ने पहली बार पारी का पहला ओवर फेंका और ऐसा करते ही पहली गेंद पर उनको सफलता मिल गई। जब इस बारे में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या से सवाल किया गया तो उनका क्या कहना था?

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 21 Apr 2026, 12:52 PM
iconUpdated: 21 Apr 2026, 01:11 PM

Jasprit Bumrah and Hardik Pandya: 'यॉर्कर किंग' जसप्रीत बुमराह के हाथ में गेंद हो और वो विकेट न चटकाए, फैंस को ऐसा नजारा जल्दी देखने को नहीं मिलता। लेकिन इस बार आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के 5 मुकाबले तक बुमराह के खाते में एक भी विकेट नहीं आया था।

जिसके चलते मुंबई इंडियंस को लगातार 4 मैच में हार भी झेलनी पड़ी और बुमराह (Jasprit Bumrah) की गेंदबाजी पर भी सवाल उठने लगे थे लेकिन एक बार फिर बुमराह ने ये साबित कर दिखाया कि जस्सी जैसा कोई नहीं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर करने को दिया और बुमराह ने पहली की गेंद पर साई सुदर्शन को आउट कर दिया।

Jasprit Bumrah के बारे में क्या बोले हार्दिक पांड्या?

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने पहली बार पारी का पहला ओवर फेंका और ऐसा करते ही पहली गेंद पर उनको सफलता मिल गई। जब इस बारे में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

"मैंने बहुत से लोगों को ये कहते हुए देखा है कि जस्सी ने पहले ओवर में गेंदबाजी क्यों नहीं कराई? अगर आप देखें, तो 151 मैचों में जसप्रीत ने 8 या 9 बार ही पहला ओवर किया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि ये हार्दिक पांड्या की समस्या है ये सभी के साथ होता है। दरअसल बुमराह इतने स्पेशल हैं कि आप उन्हें वहां इस्तेमान करते हैं जहां टीम को जरूरत हो वो जरूरी नहीं की शुरुआत हो। आज हमें एहसास हुआ कि हम सच में नई गेंद से असर डालना चाहते थे, और उनसे बेहतर कोई नहीं है।"

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

आखिरकार खुला Jasprit Bumrah का खाता

बुमराह को 325 दिन के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल में पहली सफलता मिली है। जी हां, उन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी विकेट 2025 क्वालीफायर के दौरान लिया था, इससे पहले इस सीजन पिछले 5 मैचों में विकेट लेस रहे थे। जसप्रीत बुमराह ने सीजन के पहले 5 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत नहीं की थी। इसका असर उनकी गेंदबाजी पर दिख रहा था।

मुंबई इंडियंस की शानदार जीत

गुजरात टाइटंस के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत करने आए बुमराह ने पहली गेंद पर ही विकेट लेते हुए अपनी विकेटों का सूखा खत्म किया और एमआई को दमदार शुरुआत दिलायी जो बाद में जीत में बदली। बुमराह ने 3 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिए। एमआई ने तिलक की 101 रन की नाबाद पारी की बदौलत 5 विकेट पर 199 रन बनाए थे और जीटी को 100 रन पर समेटकर 99 रन से जीत हासिल की। तिलक प्लेयर ऑफ द मैच रहे। एमआई के लिए अश्वनी कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।

Read More: घातक, खूंखार बदला... अशोक शर्मा ने तिलक वर्मा के पेट के मारी 150 Kph की गेंद, दर्द से कराह उठा बल्लेबाज; फिर जो किया वो हुआ VIRAL

'इतना चिल्लाया चक्कर आने लगा...' तिलक वर्मा पर क्यों बुरी तरह भड़के हार्दिक पांड्या? जीत के बाद किया बड़ा खुलासा

GT vs MI: तिलक वर्मा का अहमदाबाद में आया तूफान, गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, जड़ा IPL करियर का पहला शतक