GT vs MI: कौन हैं दानिश मलेवार जो रोहित शर्मा की जगह कर रहे हैं ओपनिंग? कृष भगत को भी मिला डेब्यू का मौका

GT vs MI मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने युवा बल्लेबाज दानिश मलेवार को रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग का मौका दिया, वहीं तेज गेंदबाज कृष भगत ने भी आईपीएल डेब्यू किया।

iconPublished: 20 Apr 2026, 08:05 PM
iconUpdated: 20 Apr 2026, 08:13 PM

GT vs MI, Who are Danis Malewar and Krish Bhagat: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव किए हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम ने इस अहम मुकाबले में दो नए खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका देकर सभी को चौंका दिया।

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन लगातार सही संयोजन तलाशने में जुटी हुई है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए दानिश मलेवार और कृष भगत को मौका दिया है। खास बात यह रही कि दानिश मलेवार को सीधे रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

GT vs MI: कौन हैं दानिश मलेवार?

22 साल के दानिश मलेवार विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक अपने करियर में एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन इसके बावजूद मुंबई इंडियंस ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है।

दानिश ने अब तक 15 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने करीब 49 की शानदार औसत से 1285 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। पिछले साल दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के लिए खेलते हुए उन्होंने दमदार दोहरा शतक जड़ा था। वहीं रणजी ट्रॉफी फाइनल में केरल के खिलाफ शतक लगाकर टीम को खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

GT vs MI: रोहित शर्मा की जगह मिला बड़ा मौका

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिस वजह से टीम ने उन्हें इस मुकाबले से बाहर रखा। उनकी जगह टीम मैनेजमेंट ने युवा दानिश मलेवार पर भरोसा दिखाया और उन्हें क्विंटन डिकॉक के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा।

Image

GT vs MI: कृष भगत को भी मिला डेब्यू का मौका

दानिश के अलावा मुंबई इंडियंस ने तेज गेंदबाज कृष भगत को भी डेब्यू कैप सौंपी। पंजाब के लंबे कद के मीडियम पेसर कृष भगत को हाल ही में टीम ने अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। कृष भगत ने अभी तक घरेलू टी20 क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन वह 9 लिस्ट ए मुकाबलों में 9 विकेट हासिल कर चुके हैं। उनकी गेंदबाजी में गति और उछाल है, जिस वजह से मुंबई इंडियंस ने उन पर दांव लगाया है।

Read More: Rohit Sharma: अब कैसी है रोहित शर्मा की चोट? मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेला था पिछला मुकाबला, GT के कर पाएंगे वापसी!

MI vs GT: मुंबई या गुजरात, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी?

श्रेयस अय्यर की बल्ले-बल्ले, IPL 2026 में ऐसा करने वाली पहली टीम बनीं पंजाब किंग्स

GT vs MI: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में 2 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू मौका