Rohit Sharma: अब कैसी है रोहित शर्मा की चोट? मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेला था पिछला मुकाबला, GT के कर पाएंगे वापसी!

Rohit Sharma Injury Update: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते नजर आएंगे या नहीं?

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 20 Apr 2026, 02:36 PM
iconUpdated: 20 Apr 2026, 02:45 PM

Rohit Sharma Injury Update: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबल गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस अहम मुकाबले से पहले फैंस ये जानने को बेताब हो रहे हैं कि रोहित शर्मा मैदान पर वापसी कब करेंगे?

चोट के चलते रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस के लिए पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे, जो पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया और मुंबई इंडियंस ने उसे गंवा दिया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस ये जानना चाहते हैं कि क्या वो आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे या नहीं?

Rohit Sharma हुए थे चोटिल

GT के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा नेट्स पर तो नजर आए, जो कि एक बेहतर संकेत है। आरसीबी के खिलाफ रोहित शर्मा हैमिस्ट्रिंग का शिकार हुए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद वो पंजाब किंग्स के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। गुजरात के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच आयुष म्हाम्ब्रे ने रोहित और सैंटनर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Rohit Sharma injury update
Rohit Sharma injury update

गुजरात के खिलाफ खेलेंगे Rohit Sharma?

MI बॉलिंग कोच आयुष म्हाम्ब्रे ने कहा, 'दोनों [रोहित शर्मा और मिशेल सैंटनर] फिट हैं। असल में, अगर आप यहां नेट्स के पास से गुजर रहे हैं तो आपने रोहित को बैटिंग करते देखा होगा। वो अपने तकनीक पर काम भी कर रहे हैं। सैंटनर फिट हैं, लेकिन बदकिस्मती से, हम पिछले मैच में उन्हें मिस कर गए उन्हें कोई इन्फेक्शन हो गया था। अब दोनों खिलाड़ी फिट हैं।'

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा था कि रोहित कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं। जिसके बाद से फैंस के मन में ये सवाल उठने लगा था कि रोहित की चोट कितनी गंभीर है?

Rohit Sharma की होगी वापसी?

अब सवाल ये है कि क्या रोहित शर्मा गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरेंगे या नहीं? इस मुद्दे पर म्हाम्ब्रे ने कहा, 'मेडिकल टीम और हेड कोच महेला जयवर्धने द्वारा लगातार मूल्यांकन किया जा रहा है।' म्हाम्ब्रे ने ये भी बताया कि मैनेजमेंट रोहित को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। हालांकि, मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की वापसी टीम को मजबूत बनाएगी।

Read More: MI vs GT: मुंबई या गुजरात, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी?

LSG के खिलाफ जीत के बाद PBKS कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा खुलासा, बताया क्यों खिलाड़ी कर रहे छक्कों की बौछार?