लगातार हार के बाद टूटे वैभव सूर्यवंशी, मैच खत्म होने के बाद फूट-फूट कर रोए, आग की तरह वायरल हो रहा VIDEO

Vaibhav Suryavanshi Viral VIDEO: केकेआर से मुकाबले के बाद वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें वो हार के बाद मैदान पर रोते दिख रहे हैं।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 20 Apr 2026, 04:02 PM
iconUpdated: 20 Apr 2026, 04:13 PM

Vaibhav Suryavanshi Viral VIDEO: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जब मैदान पर धुंआधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं तो विश्व का बड़े से बड़े गेंदबाज उनके सामने रहम की भीख मांगता दिखता है लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले दो मुकाबलों से सूर्यवंशी कोई बड़ा स्कोर नहीं लगा पा रहे हैं।

जिसका नतीजा ये रहा कि राजस्थान रॉयल्स दोनों मुकाबला गंवा चुकी है। कभी टेबल टॉपर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स इस वक्त पॉइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर है। जिसने वैभव सूर्यवंशी को काफी निराश कर दिया। इस दौरान वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें वो हार के बाद मैदान पर रोते दिख रहे हैं।

रो रहे थे Vaibhav Suryavanshi?

वायरल वीडियो में मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। वीडियो पीछे से शूट किया गया है, जहां 03 नंबर की जर्सी पहने वैभव निराश-हताश बैठे हैं। कभी टोपी उतारकर अपना मुंह छिपाते हैं तो कभी आंसू पोछते हैं। इसी बीच कोलकाता नाइटराइडर्स स्क्वॉड का एक साथी आता है और उन्हें ढांढस बंधाता है। कंधे पर हाथ रखकर शायद वह शख्स वैभव से यही कह रहा होगा कि खेल में हार-जीत तो लगी रहती है।

क्या है Vaibhav Suryavanshi का लक्ष्य?

IPL 2026 शुरू होने से पहले NAMAN अवॉर्ड में वैभव सूर्यवंशी ने कहा था कि वो इस बार राजस्थान रॉयल्स को ट्रॉफी जितवाना चाहते हैं। अपने इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए वैभव हर मुकाबले में एक से बढ़कर एक शानदार परफॉर्मेंस देते आए हैं लेकिन पिछले दो मुकाबले राजस्थान के पक्ष में नहीं रहे। जिसके चलते पॉइट्स टेबल में इस टीम ही हालत थोड़ी बिगड़ गई है।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

अर्द्धशतक से चूके Vaibhav Suryavanshi

राजस्थान रॉयल्स को पहली हार SRH के खिलाफ मिली, उसके बाद अब KKR के खिलाफ भी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बैक टू बैक हारों ने वैभव सूर्यवंशी के टीम को जिताने के लक्ष्य को भी धक्का देने का काम किया है, जिससे वो आहत हैं। वैभव सूर्यवंशी ने KKR के खिलाफ मुकाबले में 28 गेंदों का सामना कर 46 रन बनाए थे, जिसमें 2 छक्के और 6 चौके शामिल थे। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया था।

Read More: Rohit Sharma: अब कैसी है रोहित शर्मा की चोट? मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेला था पिछला मुकाबला, GT के कर पाएंगे वापसी!

MI vs GT: मुंबई या गुजरात, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी?

श्रेयस अय्यर की बल्ले-बल्ले, IPL 2026 में ऐसा करने वाली पहली टीम बनीं पंजाब किंग्स