Varun Chakravarthy: कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन की पहली जीत दिलाने में रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय और वरुण चक्रवर्ती का अहम योगदान रहा। इस जीत के बाद वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर के ड्रेसिंग रूम के बारे में जो राज खोला उसने सभी को भावुक कर दिया।
सीजन की पहली जीत के बाद KKR का ड्रेसिंग रूम हुआ इमोशनल, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा
Table of Contents
Kolkata Knight Riders, Varun Chakravarthy: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार, 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स को मात देते हुए इस सीजन की पहली जीत हासिल की। केकेआर टीम के लिए ये जीत कितनी अहम थी इसका अंदाजा टीम के खिलाड़ियों की आंखों को देखकर लगाया जा सकता था।
कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन की पहली जीत दिलाने में रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय और वरुण चक्रवर्ती का अहम योगदान रहा। चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस जीत के बाद वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर के ड्रेसिंग रूम के बारे में जो राज खोला उसने सभी को भावुक कर दिया।
Varun Chakravarthy ने किया खुलासा
IPL 2026 में लगातार 5 हार के बाद केकेआर के लिए ये जीत काफी इमोशनल भी रही। कोलकाता के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बताया कि ड्रेसिंग रूम में हर खिलाड़ी की आंखो में आंसू थे। केकेआर के खिलाड़ी इतने इमोशनल उस वक्त भी नहीं हुए थे जब टीम ने 2024 में खिताब अपने नाम किया था। आपको बता दें कि केकेआर तीन बार आईपीएल विजेता रह चुकी है।
View this post on Instagram
क्या बोले Varun Chakravarthy?
वरुण (Varun Chakravarthy) ने इस बात पर जोर दिया कि इस जीत का नतीजा मिलना, इसे ज्यादात्तर जीतों से कहीं ज्यादा अहम बनाता है। इस जीत का क्रेडिट हेड कोच अभिषेक नायर और कोचिंग स्टाफ को जाता है, क्योंकि उन्होंने बाहरी शोर का खिलाड़ियों पर कोई असर नहीं पड़ने दिया। 7 मैचों के बाद केकेआर की टीम एक जीत और एक बेनतीजे मुकाबले के बाद 3 अंक और -0.879 नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल पर नौवें स्थान पर है।

केकेआर के लिए जगी उम्मीद
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ KKR की ये जीत उस टॉनिक की तरह है, जो शायद कोरबो, लड़बो, जीतबो रे कहने वाली टीम के अंदर नया जोश भर सकती है। ये लीग की शुरुआत में बेपटरी हुई कोलकाता नाइट राइडर्स को फिर से पटरी पर लाने वाली जीत साबित हो सकती है।