VIDEO: प्रीति जिंटा ने लगाया अर्शदीप सिंह को गले, पंजाबी गेंदबाज की खुशी का नहीं रहा कोई ठिकाना; मोहम्मद शमी का रिएक्शन हुआ वायरल

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के बाद प्रीति जिंटा ने अर्शदीप सिंह को गले लगाया, जिसके बाद तेज गेंदबाज खुशी से झूम उठे, वहीं मोहम्मद शमी का रिएक्शन भी वायरल हो गया।

iconPublished: 20 Apr 2026, 06:15 PM

Arshdeep Singh reaction when Preity Zinta hugged him: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक पंजाब ने हर विभाग में दमदार खेल दिखाया है, यही वजह है कि टीम इस सीजन अब तक अजेय बनी हुई है। पंजाब किंग्स का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है और टीम लगातार विरोधियों पर दबाव बनाती नजर आ रही है।

पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर एक और बड़ी जीत दर्ज की। इस शानदार प्रदर्शन के बाद टीम की मालकिन प्रीति जिंटा भी काफी खुश नजर आईं। मैच खत्म होने के बाद मैदान पर जो नजारा देखने को मिला, उसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

प्रीति जिंटा ने Arshdeep Singh को लगाया गले

मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खत्म होने के बाद प्रीति जिंटा मैदान पर उतरीं और खिलाड़ियों को जीत की बधाई देने लगीं। इस दौरान जब वह पंजाब के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) से मिलीं, तो उन्होंने उन्हें गले लगा लिया।

प्रीति जिंटा से यह खास अंदाज में बधाई मिलने के बाद अर्शदीप सिंह की खुशी देखने लायक थी। वह फैन की तरह उछल पड़े और चेहरे पर बड़ी मुस्कान साफ नजर आई। यह पूरा लम्हा कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मोहम्मद शमी का रिएक्शन भी छाया

इस खास पल के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी वहीं मौजूद थे। अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को इस तरह जश्न मनाते देख शमी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उनका रिएक्शन भी कैमरे में कैद हो गया और अब फैंस उसे खूब पसंद कर रहे हैं।

IPL 2026 में शानदार फॉर्म में हैं Arshdeep Singh

आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) लगातार टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। आंकड़ों में उनके नाम छह मैचों में छह विकेट जरूर हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी ने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का मौका नहीं दिया। नई गेंद से स्विंग, डेथ ओवरों में यॉर्कर और दबाव बनाने की क्षमता ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत बनाया।

Arshdeep Singh sent back Suryakumar Yadav for a golden duck, Mumbai Indians vs Punjab Kings, IPL 2026, Mumbai, April 16, 2026

लखनऊ के खिलाफ पंजाब ने खेला दमदार मैच

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों पर 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कूपर कॉनली ने 46 गेंदों में 87 रन बनाए। 255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन ही बना पाई। सभी की कोशिश के बाद भी उन्हें 54 रनों से मुकाबला गवाना पड़ा।

Read More: Rohit Sharma: अब कैसी है रोहित शर्मा की चोट? मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेला था पिछला मुकाबला, GT के कर पाएंगे वापसी!

MI vs GT: मुंबई या गुजरात, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी?

श्रेयस अय्यर की बल्ले-बल्ले, IPL 2026 में ऐसा करने वाली पहली टीम बनीं पंजाब किंग्स