GT vs MI: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में 2 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू मौका

GT vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। हार्दिक पांड्या ने बताया कि वे दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दे रहे है।

iconPublished: 20 Apr 2026, 07:19 PM
iconUpdated: 20 Apr 2026, 07:46 PM

GT vs MI Toss Update: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने हैं। दोनों ही टीमों को आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में गिना जाता है, जिस वजह से अहमदाबाद में फैंस को एक रोमांचक और शानदार मुकाबले की उम्मीद है। इस मैच में टॉस अहम भूमिका निभाने वाला है।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के पक्ष में सिक्का गिरा, जिसके बाद उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दूसरी पारी में ओस पड़ने की संभावना को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का भी यही मानना था। उन्होंने आज दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया है।

GT vs MI: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इस मुकाबले में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पिच अच्छी नजर आ रही है और दूसरी पारी में ओस की वजह से बल्लेबाजी और आसान हो जाएगी। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी कहा कि वे पहले गेंदबाजी करना चाहते थे।

GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने दो खिलाड़ियों को दिया डेब्यू का मौका

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बड़े फैसले लिए हैं और प्लेइंग 11 में कई बदलाव किए हैं। उन्होंने दानिश मलेवार और कृष भगत को डेब्यू करने का मौका दिया है। वहीं मिचेल सैंटनर की इस मुकाबले में प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और रयान रिकेल्टन को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है।

GT vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: दानिश मलेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।

Image

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा।