LSG के खिलाफ जीत के बाद PBKS कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा खुलासा, बताया क्यों खिलाड़ी कर रहे छक्कों की बौछार?

Shreyas Iyer: PBKS vs LSG मुकाबले में पंजाब के प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली के बीच रिकॉर्ड साझेदारी देखने तो मिली। इसके बाद अय्यर ने एक ऐसे सीक्रेट का खुलासा किया, जिससे ये पता चला कि उनकी टीम हर मुकाबले में इतने चौके-छक्के कैसे जड़ती है और उसके पीछे की वजह क्या है?

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 20 Apr 2026, 11:56 AM
iconUpdated: 20 Apr 2026, 12:09 PM

Shreyas Iyer, PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में रविवार, 19 अप्रैल को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें लखनऊ को 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 254 रन टांग दिए थे। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 200 रन ही बना पाई।

PBKS vs LSG मुकाबले में पंजाब के प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली के बीच रिकॉर्ड साझेदारी देखने तो मिली। एक ओर प्रियांश ने 37 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली तो वहीं कूपर कोनोली ने 46 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली। प्रियांश आर्या ने 9 छक्के और 4 चौके लगाए तो वहीं कूपर कोनोली ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए।

Shreyas Iyer टीम परफॉर्मेंस से खुश

मैच के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अपनी टीम की परफॉर्मेंस से काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा जब आप खिलाड़ी को अपने मन के हिसाब से खेलने देते हैं तो वे अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। यही हमारा मूलमंत्र है। इसके बाद अय्यर ने एक ऐसे सीक्रेट का खुलासा किया, जिससे ये पता चला कि उनकी टीम हर मुकाबले में इतने चौके-छक्के कैसे जड़ती है और उसके पीछे की वजह क्या है?

View this post on Instagram

A post shared by @inswing_editz_45

Shreyas Iyer का बड़ा खुलासा

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा, "मैं प्रियांश और कोनोली से बात कर रहा था और उनसे कहा कि चलो टीम में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का मुकाबला करते हैं। जब दोनों इस मुकाबले के लिए तैयार हो गए तो मैने इनाम की भी घोषणा कर दी। अय्यर ने कहा जीतने वाले को इनाम में मेरा बल्ला मिलेगा।' पंजाब किंग्स के कप्तान के मुताबिक, भले ही ये अजीब लगता हो लेकिन जब तक सब अच्छा चल रहा है, टीम अच्छा परफॉर्म कर रही है तो मैं खुश हूं।

Shreyas Iyer on Cooper Connolly & Priyansh Arya
Shreyas Iyer on Cooper Connolly & Priyansh Arya

प्रियांश आर्या-कूपर कोनोली का जलवा

पंजाब किंग्स की टीम ने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में बोर्ड पर 254 रन टांग दिए थे। प्रियांश आर्य ने महज 37 गेंद में 93 रन की पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 4 चौके जमाए। कूपर कोनोली ने 46 गेंद में ताबड़तोड़ 83 रन की पारी खेली। वहीं, अंत में स्टोइनिस ने 29, शशांक सिंह ने 17 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 254 तक पहुंचा दिया।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

लखनऊ का हाल बेहाल

जवाब में एलएसजी की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन ही बना सकी। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने 43 रन, ऐडन मारक्रम ने 42 रन, मिचेल मार्श ने 40 रन और आयुष बडोनी ने 35 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए मार्को यानसेन ने 37 रन देकर दो विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

Read More: जीत के बाद भी क्यों मुंह छुपा रहे शशांक सिंह? कोच रिकी पोटिंग ने पहले किया गुस्सा फिर दी जादू की झप्पी, VIDEO

पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद ऋषभ पंत का घूमा माथा, आयुष बडोनी को ओपनिंग भेजने के पीछे का खोला राज

शतक से चूके प्रियांश आर्या, मुल्लांपुर में चौके से ज्यादा जड़े छक्के; पंजाबी मुंडे की पारी ने उड़ाए लखनऊ के नवाबों के होश!