पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद ऋषभ पंत का घूमा माथा, आयुष बडोनी को ओपनिंग भेजने के पीछे का खोला राज

पंजाब किंग्स से मिली करारी हार के बाद ऋषभ पंत ने आयुष बडोनी को ओपनिंग भेजने के फैसले पर बड़ा खुलासा किया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

iconPublished: 20 Apr 2026, 12:42 AM
iconUpdated: 20 Apr 2026, 12:56 AM

PBKS vs LSG, Rishabh Pant statement on Ayush Badoni opening: आईपीएल 2026 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ लखनऊ को सीजन में चौथी शिकस्त मिली, जबकि टीम अब तक अपनी सही प्लेइंग कॉम्बिनेशन तलाशती नजर आ रही है।

पंजाब के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया, जब मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज आयुष बडोनी को ओपनिंग के लिए भेजा गया। इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। मैच खत्म होने के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने खुद इस रणनीति के पीछे की वजह बताई और कहा कि यह फैसला पहले से तय था।

PBKS vs LSG: हार के बाद ऋषभ पंत ने खोला आयुष बडोनी को ओपनिंग भेजने का राज

PBKS vs LSG मैच के बाद जब ऋषभ पंत से आयुष बडोनी को ओपनिंग भेजने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था। पंत ने बताया कि टीम मैनेजमेंट ने पहले ही इस रणनीति पर काम कर लिया था।

WhatsApp Image 2026 04 20 At 12 52 26 AM

उन्होंने कहा, "किसी एक चीज को पॉइंट आउट करना मुश्किल है। बाकी गेंदबाजों ने अपना काम किया। बडोनी को ओपनिंग में भेजने का प्लान पहले ही बना लिया था। हमने यह फैसला टोटल देखकर नहीं किया था। हम शुरुआत से दबाव कम करना चाहते थे और खिलाड़ियों पर हमें पूरा भरोसा है। पंजाब को जीत का श्रेय जाता है, उन्होंने शानदार क्रिकेट खेला।"

PBKS vs LSG: लखनऊ लगातार कर रही नए प्रयोग

लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन लगातार नई रणनीतियों के साथ उतर रही है। पहले मुकाबले में खुद ऋषभ पंत ओपनिंग करने आए थे, लेकिन वह सफल नहीं रहे। इसके बाद एडन मार्करम ने पारी की शुरुआत की, लेकिन पंजाब के खिलाफ अचानक आयुष बडोनी को ऊपर भेज दिया गया। हालांकि यह प्रयोग भी टीम के काम नहीं आया और लखनऊ को एक और हार झेलनी पड़ी। टीम की बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव से भी अस्थिरता साफ नजर आ रही है।

PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स ने खड़ा किया 254 रनों का पहाड़

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। प्रियांश आर्य ने सिर्फ 37 गेंदों में 93 रन ठोक दिए, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। वहीं कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रनों की तूफानी पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों के दम पर पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 254 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।

Cooper Connolly celebrates his fifty, Punjab Kings vs Lucknow Super Giants, IPL 2026, New Chandigarh, April 19, 2026

PBKS vs LSG: 200 रन तक ही पहुंच सकी लखनऊ टीम

255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोशिश जरूर की, लेकिन टीम 20 ओवर में 200 रन तक ही पहुंच सकी। बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी पारियां खेलीं, लेकिन कोई भी खिलाड़ी मैच जिताऊ पारी नहीं खेल सका।

Read More: IPL 2026 के बीच पिता बना गुजरात टाइटंस का स्टार खिलाड़ी, पिछले साल रचाई थी शादी

RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI में नहीं हुआ कोई बदलाव