केकेआर अपना 7वां विकेट भी रिंकू सिंह के रूप में गंवा देती लेकिन राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की एक भूल ने सारा खेल ही बिगाड़ दिया।
नांद्रे बर्गर की एक भूल और फिर रिंकू सिंह ने ईडन गार्डन में मचाई ताबड़तोड़ तबाई, राजस्थान रॉयल्स की हालत हुई पस्त
Table of Contents
KKR vs PBKS, Rinku Singh: आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच। केकेआर टीम को जीत के लिए राजस्थान ने 156 रनों का टारगेट दिया था और कोलकाता ने बल्लेबाजी के दौरान 85 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे।
केकेआर अपना 7वां विकेट भी रिंकू सिंह के रूप में गंवा देती लेकिन राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की एक भूल ने सारा खेल ही बिगाड़ दिया। शायद ये गॉड प्लान था कि केकेआर के लिए पहली जीत रिंकू सिंह के बल्ले से निकले रन से आए और ऐसा ही हुआ।
नांद्रे बर्गर ने दिया Rinku Singh को जीवनदान
कोलकाता नाइटराइडर्स की पारी का 11वां ओवर राजस्थान रॉयल्स की तरफ से अनुभवी रविंद्र जडेजा डाल रहे थे। उनके ओवर की आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह स्ट्राइक पर थे। रिंकू सिंह ने जडेजा की बॉल पर बड़ा शॉट खेलना चाहा। लेकिन वह गेंद को टाइम नहीं कर पाए और बॉल सीधी 30 यार्ड सर्कल में ही खड़ी हो गई। नांद्रे बर्गर गेंद के नीचे आ गए थे।
Nandre Burger drops a sitter ! Jadeja can't beleive it !
— Cricket IQ (@S17Anurag) April 19, 2026
Will it cost RR , Right now RR in the lead !
KKR hoping for a miracle by Rinku, Anukul and Narine!#KKRvsRR #KKRvRR #IPL2026pic.twitter.com/GlRI9R2w1u
Rinku Singh का कैच हुआ ड्रॉप
लेकिन बर्गर से वो आसान सा कैच ड्रॉप हो गया और राजस्थान रॉयल्स के हाथ से मैच भी वहां से बाहर निकल गया। जिस टाइम रिंकू का कैच ड्रॉप हुआ, उस वक्त वह सिर्फ 8 रन बनाकर खेल रहे थे। वहां से रिंकू सिंह ने मैच विनिंग पारी खेली और केकेआर को जीत दिलाकर ही नाबाद वापसी की।
View this post on Instagram

Rinku Singh-अनुकूल रॉय की साझेदारी
28 साल के रिंकू सिंह ने 155.88 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में नाबाद 53 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। रिंकू के साथ अनुकूल रॉय ने भी 16 गेंदों पर 29 रनों की कीमती पारी खेली। दोनों के बीच 37 गेंदों पर 76 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी हुई।