सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया की टी20 कप्तानी बदलने की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई नया कप्तान नियुक्त कर सकती है।
सूर्यकुमार यादव का कटेगा पत्ता! जल्द ही बदल सकता है टीम इंडिया की टी20 कैप्टन; कौन होगा भारत का अगला T20 कप्तान?
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जरूर जीता, लेकिन अब उनकी कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। लगातार खराब बल्लेबाजी फॉर्म और बढ़ती उम्र को देखते हुए चयन समिति भविष्य की तैयारी में जुट गई है। ऐसे में भारतीय टी20 टीम के अगले कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अब 2028 टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर नई रणनीति बना रहा है। इसी वजह से श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे निकलकर सामने आया है। आईपीएल में उनकी कप्तानी और बल्ले से दमदार प्रदर्शन ने उन्हें मजबूत दावेदार बना दिया है।
Shreyas Iyer बन सकते हैं भारत के अगले टी20 कप्तान
रिपोर्ट्स के अनुसार चयन समिति सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम इंडिया की टी20 कप्तानी सौंपने पर विचार कर रही है। अय्यर ने भले ही भारत के लिए आखिरी टी20 मुकाबला साल 2023 में खेला हो, लेकिन उनकी लीडरशिप स्किल्स ने सभी को प्रभावित किया है।
🚨 SHREYAS IYER AS INDIA'S NEXT T20I CAPTAIN 🚨 (TOI).
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 19, 2026
- Shreyas is the front runner as Next No.4 in India's T20I Team.
- Shreyas Iyer is the most obvious replacement as India's next T20I captain if and when the selectors decide to move on from Surya. pic.twitter.com/d8dJuiFX2x
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम में वापस लाकर सीधे कप्तानी देना बड़ा फैसला होगा। फिलहाल बोर्ड का फोकस 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है, लेकिन इसके साथ-साथ टी20 टीम की अगली लीडरशिप पर भी मंथन शुरू हो चुका है।
आईपीएल 2026 में बल्ले और कप्तानी से मचाया धमाल
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इस समय आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स मौजूदा सीजन की इकलौती अजेय टीम बनी हुई है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है। अय्यर ने अब तक 4 पारियों में 203 रन बनाए हैं। उनका औसत 67 और स्ट्राइक रेट 188 का है।

कप्तानी का लंबा अनुभव बन रहा सबसे बड़ा प्लस पॉइंट
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास कप्तानी का अच्छा-खासा अनुभव है। साल 2018 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपी गई थी। उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 2020 में फाइनल तक का सफर तय किया। इसके बाद 2022 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े और 2024 में टीम को आईपीएल चैंपियन बनाया। वहीं 2025 में पंजाब किंग्स को 11 साल बाद फाइनल तक पहुंचाया। अब 2026 में भी उनकी कप्तानी में पंजाब शानदार प्रदर्शन कर रही है।
SRH vs CSK: हेनरिक क्लासेन ने हवा में उड़कर लपका हैरतअंगेज कैच, देख हर कोई रह गया दंग, देखें VIDEO