KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, आरआर की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव

KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है और प्लेइंग XI में भी कुछ बदलाव किया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 19 Apr 2026, 03:12 PM
iconUpdated: 19 Apr 2026, 03:30 PM

KKR vs RR: आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।

राजस्थान रॉयल्स के टॉस जीतने के साथ प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव भी किए हैं। हेटमायर और बृजेश की वापसी हुई है, वे प्रिटोरियस और तुषार देशपांडे की जगह लेंगे। केकेआर ने इस मुकाबले के लिए कोई बदलाव नहीं किया है।

KKR vs RR: आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का हाल

आईपीएल 2026 में एक ओर जहां राजस्थान रॉयल्स 8 अंक और +0.889 के साथ पॉइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर है तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका पर सबसे नीचे हैं। केकेआर ने इस टूर्नामेंट में एक भी जीत हासिल नहीं की है और लगातार मुकाबले गंवाए है। केकेआर का पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था जिसके कारण टीम को 1 अंक मिल गए थे।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

ईडन गार्डन पर KKR vs RR का रिकॉर्ड

कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर 12वीं बार केकेआर और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं। इससे पहले खेले 11 मुकाबलों में 7 बार केकेआर तो 4 बार राजस्थान रॉयल्स ने इस मैदान पर जीत हासिल की है। अब देखना होगा आज इस मैच में कौन बाजी मारेगा?

KKR vs RR
KKR vs RR

KKR vs RR: कोलकाता-राजस्थान की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई

Read More: रोया था अब रुलाऊंगा... अचानक विलेन से हीरो बने डेविड मिलर, लास्ट ओवर में कैसे पलट दी दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत?

SRH vs CSK: हेनरिक क्लासेन ने हवा में उड़कर लपका हैरतअंगेज कैच, देख हर कोई रह गया दंग, देखें VIDEO

SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला 10 रनों से गंवाया