KKR vs RR: रिंकू सिंह-अनुकूल रॉय ने छीनी राजस्थान रॉयल्स के जबड़े से जीत, केकेआर को मिली सीजन की पहली जीत

KKR vs RR: रिंकू सिंह ने अनुकूल रॉय के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से मात दी और इस सीजन में पहली बार जीत का स्वाद चखा।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 19 Apr 2026, 07:22 PM
iconUpdated: 19 Apr 2026, 07:54 PM

KKR vs RR: आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में केकेआर के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह ने एक बार फिर साबित किया कि उनके बल्ले में धार अभी बाकी है।

रिंकू सिंह ने अनुकूल रॉय के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से मात दी और इस सीजन में पहली बार जीत का स्वाद चखा। कोलकाता नाइट राइडर्स की ये इस सीजन की पहली जीत रही वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) की ये लगातार दूसरी हार रही।

KKR vs RR: पॉइंट टेबल का हाल?

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को इस जीत से काफी राहत मिली होगी। केकेआर पॉइंट टेबल पर 3 अंक और -0.879 रनरेट के साथ 9वें स्थान पर आ गई है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स 8 अंक और +0.599 रनरेट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।

KKR vs RR: राजस्थान की पारी का हाल

राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने दमदार शुरुआत की और 81 रन की बेहतरीन साझेदारी की। वैभव सूर्यवंशी ने 46 रनों की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल ने 39 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने वैभव को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और इसके बाद कोलकाता की वापसी कराई।

केकेआर के गेंदबाजों की शानदार वापसी

खराब फॉर्म के कारण टीम से ड्रॉप होने वाले स्पिनर वरुण ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर राजस्थान के शीर्ष-4 में से 3 विकेट हासिल किए। वहीं कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन ने भी बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को सिर्फ 155 रन पर रोकने में बड़ी भूमिका निभाई। राजस्थान के लिए वैभव (46) और यशस्वी (39) के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

KKR vs RR: Varun Chakaravarthy
KKR vs RR: Varun Chakaravarthy

हालांकि, जवाब में इस बार भी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही और पहली ही गेंद पर ओपनर टिम साइफर्ट को जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड कर दिया। वहीं कप्तान रहाणे लगातार दूसरे मैच में खाता खोलने में नाकाम रहे। 7वें ओवर तक कैमरन ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी भी पवेलियन लौट गए। कोलकाता की हालत इसके बाद भी नहीं सुधरी और सिर्फ 85 रन तक 6 विकेट लुढ़क चुके थे।

KKR vs RR: रिंकू सिंह-अनुकूल रॉय की साझेदारी

इसके बाद रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने मिलकर केकेआर को इस नाजुक मोड़ पर संभाला। रिंकू सिंह ने 34 गेंदों पर 53 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, अनुकूल रॉय ने भी 16 गेंदों पर 29 रनों की कीमती पारी खेली। दोनों के बीच 37 गेंदों पर 76 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी हुई।

Read More: PBKS vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, किन खिलाड़ियों को मिला प्लेइंग 11 में मौका?

PBKS vs LSG Pitch Report: बल्लेबाजों की होगी मौज या गेंदबाज करेंगे राज? जानिए कैसा रहेगा मुल्लांपुर के पिच का हाल

सूर्यकुमार यादव का कटेगा पत्ता! जल्द ही बदल सकता है टीम इंडिया की टी20 कैप्टन; कौन होगा भारत का अगला T20 कप्तान?