CSK को लगा 440 वोल्ट का झटका, IPL 2026 में सबसे तूफानी अंदाज में खेलने वाला बल्लेबाज 3 हफ्ते के लिए हुआ बाहर!

केकेआर के खिलाफ मुकाबले में तेज गेंदबाज खलील अहमद इस कदर चोटिल हुए कि वो पूरे आईपीएल 2026 से ही बाहर हो गए वहीं अब सीएसके का सबसे घातक और युवा बल्लेबाज भी आईपीएल से 3 हफ्ते बाहर हो सकता है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 19 Apr 2026, 04:08 PM
iconUpdated: 19 Apr 2026, 04:16 PM

IPL 2026, Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन में कोई भी अच्छी चीज नहीं हो रही है। सीजन की शुरुआत से एमएस धोनी टीम से बाहर चल रहे हैं।

उसके बाद चेन्नई के सबसे घातक खिलाड़ी एक-एक करके टीम से बाहर होते हैं जा रहे हैं। केकेआर के खिलाफ मुकाबले में तेज गेंदबाज खलील अहमद इस कदर चोटिल हुए कि वो पूरे आईपीएल 2026 से ही बाहर हो गए वहीं अब सीएसके का सबसे घातक और युवा बल्लेबाज भी आईपीएल से 3 हफ्ते बाहर हो सकता है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) है।

Ayush Mhatre की चोट ने बढ़ाई टेंशन

चेन्नई सुपर किंग्स में 18 साल के आयुष म्हात्रे का बल्ला जब विरोधी टीम के खिलाफ आग उगलना शुरु करता है तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के छक्के छूटने लगते हैं। बीती शाम यानी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब तक आयुष म्हात्रे मैदान पर थे उनकी शानदार बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लग रहा था चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाकर ही मानेंगे। पर अचानक से उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई और वो दर्द के कारण एक शॉट खेलकर आउट हो गए।

Ayush Mhatre Injury
Ayush Mhatre Injury

Ayush Mhatre की चोट का होगा स्कैन

सीएसके के कोच माइकल हसी ने आयुष म्हात्रे की इंजरी पर अपडेट देते हुए कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। म्हात्रे की चोट की गंभीरता का पता नहीं चल सका है।

हसी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'ये हैमस्ट्रिंग टियर है। पता नहीं यह कितना बुरा है। हम शायद अगले दिन उसका स्कैन करेंगे। मुझे पक्का नहीं पता, लेकिन हां, यह काफी बुरा लग रहा है। बदकिस्मती से, उसका बाहर होना एक बड़ा नुकसान होगा क्योंकि वह टीम के लिए अच्छे टच में था।'

CSK के लिए अच्छी फॉर्म में थे Ayush Mhatre

18 वर्षीय आयुष करीब 3 हफ्ते तक मैदान से दूर रह सकते हैं। म्हात्रे सोमवार को मुंबई पहुंचकर स्कैन कराएंगे। CSK का अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैं जिसमें आयुष म्हात्रे का खेलना मुमकिन नहीं है। IPL 2026 में इस खिलाड़ी ने 6 पारियों में 33.50 की औसत और 177.87 की स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 73 रन रहा है।

Read More: KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, आरआर की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव

रोया था अब रुलाऊंगा... अचानक विलेन से हीरो बने डेविड मिलर, लास्ट ओवर में कैसे पलट दी दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत?

SRH vs CSK: हेनरिक क्लासेन ने हवा में उड़कर लपका हैरतअंगेज कैच, देख हर कोई रह गया दंग, देखें VIDEO