PBKS vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स अब तक उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें सिर्फ 2 जीत मिली है। वहीं पंजाब किंग्स इस सीजन अब तक अजेय रही है। ऐसे में इस बड़े मुकाबले से पहले हर किसी की नजर मुल्लांपुर की पिच पर टिकी होगी कि आखिर यहां बल्लेबाजों की मौज होगी या गेंदबाजों का जलवा देखने को मिलेगा।
PBKS vs LSG मैच में कैसा रहेगा मुल्लांपुर पिच का मिजाज?
मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकता है, जिससे बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा। मध्य ओवरों में स्पिन गेंदबाज असरदार साबित हो सकते हैं। वहीं अगर मैच के दौरान ओस पड़ती है तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
PBKS vs LSG: 170 का स्कोर भी नहीं होता आसान
मुल्लांपुर के मैदान पर 170 रन का स्कोर भी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। हालांकि अगर बल्लेबाज सेट हो जाएं तो बड़े शॉट्स भी आसानी से निकलते हैं। इसी मैदान पर पंजाब किंग्स ने इस सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ 163 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 220 रन का लक्ष्य चेज किया था। इससे साफ है कि दूसरी पारी में यहां बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाता है। इसलिए कप्तान चेज करने की रणनीति अपना सकते हैं।
PBKS vs LSG: मुल्लांपुर स्टेडियम का IPL रिकॉर्ड कैसा है?
मुल्लांपुर स्टेडियम में अब तक कुल 13 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 7 बार विजेता बनी है। टॉस जीतने वाली टीम को यहां 9 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि टॉस हारने वाली टीम सिर्फ 4 बार जीत सकी है। इस मैदान का सर्वोच्च स्कोर 228/5 है, जो मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था।
PBKS vs LSG: मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
19 अप्रैल की शाम न्यू चंडीगढ़ में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और बारिश की संभावना सिर्फ 10 फीसदी बताई गई है। ऐसे में फैंस को बिना किसी रुकावट पूरे 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला (PBKS vs LSG) देखने को मिल सकता है। ओस का असर जरूर दूसरी पारी में देखने को मिल सकता है, जो गेंदबाजों के लिए चुनौती बनेगा।