शतक से चूके प्रियांश आर्या, मुल्लांपुर में चौके से ज्यादा जड़े छक्के; पंजाबी मुंडे की पारी ने उड़ाए लखनऊ के नवाबों के होश!

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेलकर सनसनी मचा दी। इस मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सभी को हैरान कर दिया।

iconPublished: 19 Apr 2026, 10:08 PM
iconUpdated: 19 Apr 2026, 11:34 PM

Priyansh Arya brilliant innings vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया। मुल्लांपुर के मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने ऐसी पारी खेली, जिसने फैंस को सीट से उठने पर मजबूर कर दिया। हालांकि वह शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी 93 रनों की पारी ने सभी का दिल जीत लिया।

दिल्ली की गलियों से निकलकर आईपीएल के बड़े मंच तक पहुंचे प्रियांश आर्य अब लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पंजाब किंग्स ने उन पर भरोसा जताया था और अब यह युवा खिलाड़ी हर मैच में उस भरोसे पर खरा उतरता नजर आ रहा है।

Priyansh Arya ने 37 गेंदों में मचाई तबाही

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और सिर्फ 37 गेंदों में 93 रन ठोक दिए। अपनी इस तूफानी पारी में प्रियांश ने 4 चौके और 9 लंबे छक्के जड़े। लखनऊ के गेंदबाजों के पास उनका कोई जवाब नहीं था। जिस भी गेंदबाज को कप्तान ने गेंद थमाई, प्रियांश (Priyansh Arya) ने उसे जमकर निशाना बनाया।

कूपर कोनोली के साथ 182 रन की रिकॉर्ड साझेदारी

प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) को दूसरे छोर से कूपर कोनोली का शानदार साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की धमाकेदार साझेदारी की, जो पंजाब किंग्स के इतिहास की सबसे यादगार साझेदारियों में शामिल हो गई। कोनोली ने भी 46 गेंदों पर 87 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों की जोड़ी ने लखनऊ के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

Priyansh Arya's flier allowed Cooper Connolly bide time, Punjab Kings vs Lucknow Super Giants, IPL 2026, New Chandigarh, April 19, 2026

पंजाब किंग्स की रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

182 रनों की यह साझेदारी अब आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इससे पहले 2011 में एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श ने 206 रन जोड़े थे। वहीं 2020 में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने 183 रनों की साझेदारी की थी। अब प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली की जोड़ी भी इसी खास लिस्ट में शामिल हो गई है।