जीत के बाद भी क्यों मुंह छुपा रहे शशांक सिंह? कोच रिकी पोटिंग ने पहले किया गुस्सा फिर दी जादू की झप्पी, VIDEO

पंजाब किंग्स की जीत के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी शशांक सिंह शर्म से अपना चेहरा कैप से छुपाते जनर आए। कोच रिकी पोटिंग ने गुस्सा करने के बाद उन्हें प्यार से गले भी लगाया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 20 Apr 2026, 10:54 AM
iconUpdated: 20 Apr 2026, 11:05 AM

PBKS vs LSG, Shashank Singh: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स एक के बाद एक जीत के झंडे फहराती जा रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने अभी तक इस सीजन में एक भी मुकाबला गंवाया नहीं है। रविवार, 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पीबीकेएस ने इस सीजन का हाईएस्ट स्कोर बनाया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 54 रनों से बड़ी जीत भी हासिल की लेकिन इसके बावजूद टीम के स्टार खिलाड़ी शशांक सिंह (Shashank Singh) अपना चेहरा छुपाते नजर आए। पंजाब के कोच रिकी पोंटिग जो मैच के दौरान शशांक पर काफी गुस्सा थे वो मैच के बाद उन्हें जादू वाली झप्पी यानी प्यार से गले लगाते दिखे।

Shashank Singh ने छोड़ा कैच

पंजाब किंग्स की टीम ने मैच में पकड़ पहले ही बना ली थी लेकिन 18वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने एडेन मारक्रम को जाल में फंसाया। बाउंड्री पर शशांक सिंह थे, जिन्होंने कैच लपकने की कोशिश भी नहीं कि और गेंद जाकर सीधे बाउंड्री रोप में जा लगी। वो कैच छक्के में तब्दील हो गया। ये देख गेंदबाज अर्शदीप सिंह और कोच रिकी पोंटिंग की नाराजगी देखने को मिली।

हैरानी की बात यह है कि शशांक सिंह के लिए यह रात किसी बुरे सपने जैसी थी। मार्कराम का कैच छोड़ने के ठीक अगले ओवर में जेवियर बार्टलेट की गेंद पर उन्होंने मुकुल चौधरी का एक आसान सा कैच फिर से टपका दिया। कमेंटेटर्स ने इसे फील्डिंग का डिजास्टर करार दिया। मैच में शशांक ने कुल तीन बार फील्डिंग में बड़ी चूक की। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर बाउंड्री पर खड़े होकर इस स्थिति पर हंसते हुए नजर आए, लेकिन कोच पोंटिंग का ब्लैंक फेस बता रहा था कि वे इस अनुशासनहीनता से खुश नहीं हैं।

Shashank Singh
Shashank Singh

Shashank Singh को कोच रिकी पोटिंग ने लगाया गले

शशांक सिंह ने भले ही कैच छोड़कर इस मुकाबले में गलतियां की हो, लेकिन मैच खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें गले लगाया और उनका हौसला बढ़ाया। रिकी पोंटिंग इस दौरान हंसते हुए दिखे। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर भी शशांक सिंह को कंधे पर हाथ रखकर हंस रहे थे। इसी से पता चलता है कि मैच की नाराजगी सिर्फ मैच तक ही सीमित रहती है और मैच खत्म होते ही खिलाड़ियों के बीच कोई मतभेद नहीं रहता है।

पंजाब किंग्स ने जीता मुकाबला

पंजाब किंग्स की टीम ने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में बोर्ड पर 254 रन टांग दिए थे। प्रियांश आर्य ने महज 37 गेंद में 93 रन की पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 4 चौके जमाए। कूपर कोनोली ने 46 गेंद में ताबड़तोड़ 83 रन की पारी खेली। वहीं, अंत में स्टोइनिस ने 29, शशांक सिंह ने 17 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 254 तक पहुंचा दिया। जवाब में LSG 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाई और ये मुकाबला 54 रनों से गंवा बैठी।

Read More: PBKS vs LSG: प्रियांश आर्या-कूपर कोनोली ने एडेन मार्करम को जमकर कूटा, एक ओवर में जड़ डाले 5 छक्के और 32 रन

पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद ऋषभ पंत का घूमा माथा, आयुष बडोनी को ओपनिंग भेजने के पीछे का खोला राज