CSK को लगा सबसे बड़ा झटका, खलील अहमद के बाद अब आयुष म्हात्रे भी हुए आईपीएल 2026 से बाहर; चोट ने किया चेन्नई सुपर किंग्स को परेशान

Ayush Mhatre: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में एक और बड़ा झटका लगा है। टीम का युवा स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पूरे सीजन के लिए बाहर हो चुका है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 21 Apr 2026, 02:49 PM
iconUpdated: 21 Apr 2026, 03:20 PM

IPL 2026, Chennai Super Kings, Ayush Mhatre: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 कुछ खास नहीं बित रहा है। उसपर से टीम के खिलाड़ियों का लगातारा चोटिल होना सीएसके के लिए बड़ी टेंशन बनती जा रही है।

अब चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) पूरे सीजन यानी आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। CSK ने असकी अधिकाधिक पुष्टि की है। आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे।

Ayush Mhatre को क्या हुआ?

चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले मुकाबले (18 अप्रैल) में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आयुष म्हात्रे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। आयुष हर मुकाबले की तरह इ मैच में अपने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते नजर आ रहे थे। इसी दौरान आयुष के हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई और वो मैदान पर लेट गए। सीएसके के फिजियो आए उन्हें चेक किया लेकिन इसके बाद आयुष लगड़ाते हुए खेलने लगे। हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण म्हात्रे लगभग दो गेंद खेल पाए होंगे इसके बाद वो 30 रन बनाकर आउट हो गए।

CSK की ओर से जारी की गई अपडेट के मुताबिक, 'आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए बाएं हैमस्ट्रिंग में चोटिल हो गए। उन्हें छह से 12 हफ्तों के रिहैब की जरूरत होगी। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।'

Ayush Mhatre की फॉर्म

आईपीएल 2026 में आयुष म्हात्रे शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। म्हात्रे ने सीएसके के लिए 6 पारियों में 33.50 की औसत और 177.87 की स्ट्राइक रेट के साथ 201 रन बनाए थे। इसी दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी भी जड़ी। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके बल्ले से 73 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 59 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में 18 साल के युवा होनहार खिलाड़ी की बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है।

Ayush Mhatre
Ayush Mhatre

CSK को तीसरा झटका

आयुष म्हात्रे सीएसके के तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं इस सीजन चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। उनसे पहले खलील अहमद और नाथन एलिस भी चोट की वजह से ये सीजन गंवा चुके हैं। वहीं, CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की भी अभी तक चोट की वजह से टीम में वापसी नहीं हो पाई है। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही धोनी की पिंडली में कुछ समस्या हो गई थी जिससे वो अभी तक उबर नहीं पाए हैं।

Read More: बिना खेले रोहित शर्मा ने पलटा गेम, मैच के दौरान सूर्या को बताया ऐसा अचूक उपाय; हार्दिक पांड्या भी हो गए नतमस्तक!

'ये मेरी प्रॉब्लम नहीं...' आईपीएल 2026 में खुला जसप्रीत बुमराह का खाता, यॉर्कर किंग के बारे में क्या बोले MI कैप्टन हार्दिक पांड्या?

GT vs MI: तिलक वर्मा का अहमदाबाद में आया तूफान, गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, जड़ा IPL करियर का पहला शतक