‘विराट के लिए ही क्रिकेट देखता हूं…’ टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली की जमकर की तारीफ, साथ खेलने की जताई ख्वाहिश

नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके कारण क्रिकेट देखने लगे। टेनिस दिग्गज ने भारत आने और कोहली के साथ टेनिस-क्रिकेट खेलने की इच्छा भी जताई।

iconPublished: 21 Apr 2026, 04:22 PM
iconUpdated: 21 Apr 2026, 04:30 PM

Novak Djokovic on Virat Kohli: दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार नोवाक जोकोविच ने भारतीय फैंस के लिए अपना खास प्यार एक बार फिर जाहिर किया है। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने कहा कि वह जल्द ही भारत आना चाहते हैं और यहां के समर्थकों से मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय खेल प्रेमियों को सालों से मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी कहा।

मैड्रिड में लॉरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के दौरान दिए इंटरव्यू में जोकोविच ने भारत को लेकर अपने लगाव का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय फैंस दुनिया के हर कोने में उनका समर्थन करते हैं और यही वजह है कि वह भारत आकर कुछ खास समय बिताना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर भी दिल छू लेने वाली बातें कहीं।

Virat Kohli की वजह से क्रिकेट देखने लगे Novak Djokovic

नोवाक जोकोविच ने बताया कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने ही उन्हें क्रिकेट से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि विराट उनके अच्छे दोस्त हैं और वह उनका बेहद सम्मान करते हैं। जोकोविच ने साफ कहा कि वह विराट के कारण ही क्रिकेट देखने लगे। टेनिस स्टार ने कहा कि दोनों खिलाड़ी लगातार संपर्क में रहते हैं और एक-दूसरे के खेल को फॉलो करते हैं। जोकोविच का यह बयान भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

भारत दौरे पर साथ खेलना चाहते हैं टेनिस और क्रिकेट

जोकोविच ने उम्मीद जताई कि जब वह भारत आएंगे तो विराट कोहली (Virat Kohli) भी उनके साथ समय बिताएंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों थोड़ा टेनिस खेलेंगे, थोड़ा क्रिकेट खेलेंगे और खूब मजा करेंगे। उनकी इस बात के बाद फैंस सोशल मीडिया पर दोनों दिग्गजों की मुलाकात को लेकर उत्साहित नजर आए। खेल जगत के दो सुपरस्टार्स को साथ देखने की उम्मीद अब और बढ़ गई है।

Novak Djokovic says recent doping cases in tennis suggest 'favoritism' and are 'not a good image for our sport' | CNN

भारतीय फैंस को कहा शुक्रिया

जोकोविच ने भारतीय समर्थकों का खास तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों में उन्हें भारत से भरपूर प्यार मिला है और यह उनके लिए बेहद खास है।उन्होंने कहा कि भारतीय फैंस सिर्फ अपने देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के टूर्नामेंट्स में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं। यही चीज भारत को खास बनाती है।

Read More: बिना खेले रोहित शर्मा ने पलटा गेम, मैच के दौरान सूर्या को बताया ऐसा अचूक उपाय; हार्दिक पांड्या भी हो गए नतमस्तक!

'ये मेरी प्रॉब्लम नहीं...' आईपीएल 2026 में खुला जसप्रीत बुमराह का खाता, यॉर्कर किंग के बारे में क्या बोले MI कैप्टन हार्दिक पांड्या?

GT vs MI: तिलक वर्मा का अहमदाबाद में आया तूफान, गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, जड़ा IPL करियर का पहला शतक