Tilak Varma and Hardik Pandya: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखा कि हार्दिक पांड्या तिलक वर्मा पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो के पीछे का पूरा सच क्या है? आइए आपको बताते हैं।
'इतना चिल्लाया चक्कर आने लगा...' तिलक वर्मा पर क्यों बुरी तरह भड़के हार्दिक पांड्या? जीत के बाद किया बड़ा खुलासा
Table of Contents
Tilak Varma and Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच जो मुकाबला खेला गया वो एक तरफा रहा। तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 गेंदों पर 101 रनों नाबाद शतकीय पारी खेली और मुंबई इंडियंस को 99 रनों से बड़ी जीत।
मुंबई इंडियंस की इस जीत के बाद से कप्तान हार्दिक पांड्या का मनोबल काफी ऊंचा दिखा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखा कि हार्दिक पांड्या तिलक वर्मा (Tilak Varma) पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो के पीछे का पूरा सच क्या है? आइए आपको बताते हैं।
हार्दिक पांड्या ने खोला राज
हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा कि, मैं बीच मैच में इतनी जोर-जोर से चिल्लाया हूं कि कई बार तो मुझे ही चक्कर आने लगा, लेकिन ये चीज तिलक के लिए और मुंबई इंडियंस के लिए बहुत जरूरी थी। एक कप्तान के तौर पर इस तरह की ऊर्जा ही चीजें बदलती हैं।'
"I think, a couple of times I went so loud that I kind of got dizzy," Hardik Pandya said after MI's win.
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 21, 2026
⏬This is what that looked like 😅pic.twitter.com/NxXsA8rwQA
लगातार 4 हार के बाद मिली जीत पर हार्दिक ने कहा, 'यह जीत बहुत महत्वपूर्ण है। घर से बाहर जाकर जीतना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन साथ ही अहमदाबाद एक ऐसी जगह रही है जो मुंबई इंडियंस के लिए हमेशा बहुत कठिन रही है। हमने बस अच्छा क्रिकेट खेला। ये अहसास बहुत खास है क्योंकि हमें इसकी सख्त जरूरत थी।'
पांड्या ने किया Tilak Varma को मोटिवेट
बात करें सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के वायरल हो रहे वीडियो की तो ऐसा माना जा रहा है कि ये वीडियो 14वें ओवर के टाइम-आउट का है। इस वक्त हार्दिक पांड्या तिलक वर्मा को जोर-जोर से चिल्लाकर मोटिवेट कर रहे थे। पांड्या ने बताया कि मैं बस उनसे (तिलक वर्मा) चीखकर यही कह रहा था कि गेंद देखो और हिट करो। मैं सच में ऐसा मानता हूं कि जिस तरह से तिलक बल्ले से गेंद को हिट करते हैं, वो बहुत खास है। यह उनके लिए परफॉर्म करने का सही समय था।
Tilak Varma-ಗೆ ಹುರಿದುಂಬಿಸುತ್ತಿರುವ Hardik Pandya! 🗣️🤝🏻
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) April 20, 2026
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #TATAIPL2026 👉 #GTvsMI | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ.#TATAIPL pic.twitter.com/0TDzA1kNzM

Tilak Varma का घातक फॉर्म
तिलक वर्मा की गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुरुआत तो काफी धीमी रही। पहली 20 गेंदों तक उनके बल्ले से एक भी चौका या छक्का नहीं निकला लेकिन इसके बाद तो जैसे तिलक वर्मा के अंदर कोई तूफान घुस गया हो। तिलक ने शुरुआती 22 गेंदों पर सिर्फ 19 रन बनाए लेकिन इसके बाद अगली 23 गेंदों पर 100 का आंकड़ा क्रॉस कर लिया। 18वें ओवर में उनका सबसे रौद्र रूप देखने को मिला जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के पेसर अशोक शर्मा को आड़े हाथों लेते हुए इस ओवर में 3 छक्के और 2 चौके जड़कर 26 रन बना दिए।