GT vs MI: हार के सिलसिले के बाद मुंबई इंडियंस की दमदार वापसी, अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को किया पस्त; 99 रनों के बड़े अंतर से जीता मुकाबला

GT vs MI: गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस ने हार का सिलसिला तोड़ दिया। अहमदाबाद में उन्होंने 99 रनों की बड़ी जीत अपने नाम दर्ज की।

iconPublished: 20 Apr 2026, 11:25 PM
iconUpdated: 20 Apr 2026, 11:46 PM

GT vs MI Match Report: लगातार चार मुकाबले हारने के बाद आखिरकार पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने जीत का स्वाद चख लिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद हार के दौर से गुजर रही मुंबई ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार अंदाज में वापसी की।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 99 रनों के बड़े अंतर से मात दी। पहले बल्लेबाजी में तिलक वर्मा का शतक चमका, तो गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अश्विनी कुमार ने कहर बरपाया।

GT vs MI: तिलक वर्मा के शतक ने बदली मैच की तस्वीर

मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। कगिसो रबाडा की तेज गेंदबाजी के सामने टीम ने पावरप्ले के अंदर ही 44 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल समय में नमन धीर ने अहम पारी खेलकर टीम को संभाला और स्कोर को आगे बढ़ाया।

इसके बाद पूरी पारी तिलक वर्मा के नाम रही। पिछले पांच मुकाबलों में सिर्फ 43 रन बनाने वाले तिलक ने इस मैच में विस्फोटक अंदाज अपनाया और 45 गेंदों में अपना पहला आईपीएल शतक जड़ दिया। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

GT vs MI: गुजरात के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

एक समय तिलक वर्मा 22 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने अचानक गियर बदल दिया। गुजरात टाइटंस के गेंदबाज जो शुरुआत में कसी हुई लाइन पर गेंदबाजी कर रहे थे, तिलक ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। तिलक की नाबाद शतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Tilak Varma went from 19 off 22 to 101* off 45, Gujarat Titans vs Mumbai Indians, IPL, Ahmedabad, April 20, 2026

GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजों के सामने बिखरी गुजरात की बल्लेबाजी

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को शुरुआत से ही झटके लगे। जसप्रीत बुमराह, जो इस सीजन लगातार छह मैचों से विकेट के लिए तरस रहे थे, उन्होंने आखिरकार अपना पहला विकेट हासिल किया और टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

Ashwani Kumar kept took a four-for, Gujarat Titans vs Mumbai Indians, IPL, Ahmedabad, April 20, 2026

इसके बाद सीजन का पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने गुजरात की बल्लेबाजी लाइनअप पर कहर बरपाया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और मुंबई की जीत पर मुहर लगा दी। गुजरात की तरफ से कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया और इसी वजह से उन्हें 99 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ा।

Read More: Rohit Sharma: अब कैसी है रोहित शर्मा की चोट? मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेला था पिछला मुकाबला, GT के कर पाएंगे वापसी!

श्रेयस अय्यर की बल्ले-बल्ले, IPL 2026 में ऐसा करने वाली पहली टीम बनीं पंजाब किंग्स

GT vs MI: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में 2 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू मौका