तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा से ऐसा घातक और खूंखार बदला लिया जिसे न अशोक भूल पाएंगे और न गुजरात टाइटंस।
घातक, खूंखार बदला... अशोक शर्मा ने तिलक वर्मा के पेट के मारी 150 Kph की गेंद, दर्द से कराह उठा बल्लेबाज; फिर जो किया वो हुआ VIRAL
Table of Contents
Tilak Varma and Ashok Sharma: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने जीटी को 99 रनों से करारी शिकस्त दी। मुंबई की इस जीत में सबसे अहम योगदान तिलक वर्मा और अश्वनी कुमार का रहा।
तिलक वर्मा ने एक ओर जहां 45 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी खेली तो वहीं अश्वनी कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इस दौरान तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा से ऐसा घातक और खूंखार बदला लिया जिसे न अशोक भूल पाएंगे और न गुजरात टाइटंस।
अशोक शर्मा की गेंद से चोटिल हुए Tilak Varma
मुंबई इंडियंस की पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सबकी सांसें रोक दीं। गुजरात टाइटंस के गेंदबाज अशोक शर्मा ने 150.3 kph की रफ्तार से एक खतरनाक बाउंसर फेंकी। तिलक वर्मा ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद की गति के कारण वे चूक गए और गेंद सीधे उनके पेट में जा लगी।
Only a cricketer, or someone who has actually played cricket, knows that pain — what Tilak Varma felt when the ball hit him in the nuts or balls during GT vs MI 😬 pic.twitter.com/R5NVgrd7fJ
— Sonu (@Cricket_live247) April 21, 2026
दर्द से कराह उठे Tilak Varma
ये गेंद कितनी तेज थी इस बात का अंदाजा तिलक वर्मा की हालत देखकर लगाया जा सकता था। गेंद लगते ही तिलक तुरंत जमीन पर गिर गए और दर्द से कराहने लगे। वीडियो में साफ दिख रहा था कि वे काफी तकलीफ में थे और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी भी उनका हाल जानने उनके पास जमा हो गए।

Tilak Varma ने जड़ा आतिशी शतक
हर किसी को लगा था कि तिलक अब शायद आगे नहीं खेल पाएंगे पर इस युवा बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस की जीत से ज्यादा परवाह किसी चीज की नहीं थी अपने दर्द की भी नहीं। उन्होंने उसी दर्द के साथ खेलना जारी रखा और देखते ही देखते महज 45 गेंदों में अपना पहला आईपीएल शतक पूरा कर लिया।
View this post on Instagram
मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत
इस पारी के साथ उन्होंने सनथ जयसूर्या के मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। तिलक ने अपनी 101 रनों की नाबाद पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े, और उनका स्ट्राइक रेट 224.44 का रहा। गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से जीत हासिल की। इस बड़ी जीत के साथ मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल पर 7वें स्थान पर पहुंच गई।