पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज कथित ड्रग सेवन मामले में जांच के घेरे में आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान लिए गए सैंपल के बाद PCB ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर लगा बड़ा दाग, T20 WC 2026 के दौरान लिया था ड्रग? PCB ने शुरू की जांच
Mohammad Nawaz in trouble: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज एक बड़े विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उनके खिलाफ कथित रिक्रिएशनल ड्रग सेवन मामले में जांच शुरू कर दी है। इस खबर ने पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल मचा दी है।
बताया जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान नवाज का सैंपल लिया गया था, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थों के अंश मिलने की बात सामने आई है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस मामले ने नवाज के करियर पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
T20 World Cup 2026 के दौरान लिया गया था सैंपल
रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहम्मद नवाज हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का अहम हिस्सा थे। उन्होंने टीम के सभी 7 मुकाबलों में हिस्सा लिया था और पाकिस्तान सुपर-8 तक पहुंचने में सफल रहा था। हालांकि बल्ले से उनका प्रदर्शन साधारण रहा और वह सिर्फ 15 रन बना सके, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए। इसी टूर्नामेंट के दौरान उनका सैंपल लिया गया था, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
BIG BREAKING:
— MK Sharma ✍️ (@EmediaManoj) April 22, 2026
Mohammad Nawaz is currently under investigation by the PCB following a positive test for recreational drug use during the T20 World Cup earlier this year.#MohammadNawaz #PCB #T20WorldCup2026 pic.twitter.com/AM0zeMxsHB
इंग्लैंड लीग कॉन्ट्रैक्ट पर पड़ा असर
इस विवाद का असर नवाज (Mohammad Nawaz) के विदेशी क्रिकेट करियर पर भी पड़ा है। 32 वर्षीय खिलाड़ी को इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट में खेलने के लिए एनओसी मिल चुका था और वह सर्रे टीम से जुड़ने वाले थे। बताया जा रहा है कि सर्रे इसी सप्ताह उनके नाम का आधिकारिक ऐलान करने वाला था, लेकिन जांच की खबर सामने आते ही काउंटी क्लब ने यह सौदा फिलहाल रोक दिया है। ऐसे में नवाज का इंग्लैंड में खेलने का सपना अधर में लटक गया है।
फिलहाल PSL में खेल रहे हैं Mohammad Nawaz
दिलचस्प बात यह है कि जांच की खबरों के बीच मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस की ओर से खेल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रावलपिंडी के खिलाफ मुकाबले में तीन ओवर गेंदबाजी भी की थी। इससे साफ है कि फिलहाल उन पर कोई तत्काल प्रतिबंध लागू नहीं किया गया है और जांच प्रक्रिया जारी है।

क्या मिल सकती है बड़ी सजा?
PCB ने अभी तक मामले पर चुप्पी साध रखी है। जांच कब तक पूरी होगी और नवाज (Mohammad Nawaz) पर क्या कार्रवाई होगी, इस पर तस्वीर साफ नहीं है। लेकिन यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उन पर कड़ा बैन लगाया जा सकता है।