LSG vs RR: मोहसिन खान के आगे वैभव सूर्यवंशी ने टेके घुटने, मेडन ओवर खेलने के बाद गंवाया विकेट

LSG vs RR: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने मेडन ओवर डालते हुए विकेट भी चटका लिया।

iconPublished: 22 Apr 2026, 10:52 PM
iconUpdated: 22 Apr 2026, 11:34 PM

LSG vs RR, Mohsin Khan maiden over: आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने अपनी घातक गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका दिया। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस बार पूरी तरह बेबस नजर आए और मोहसिन के सामने एक भी रन नहीं बना सके।

वैभव सूर्यवंशी जब भी क्रीज पर आते हैं तो चौकों-छक्कों की बरसात तय मानी जाती है, लेकिन इकाना स्टेडियम में कहानी बिल्कुल उलटी देखने को मिली। मोहसिन खान ने उन्हें ऐसा बांधा कि युवा बल्लेबाज खुलकर शॉट तक नहीं खेल सके और आखिरकार अपना विकेट गंवा बैठे।

LSG vs RR: मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी को पूरी तरह बांधा

राजस्थान रॉयल्स की पारी के चौथे ओवर में मोहसिन खान गेंदबाजी के लिए आए और सामने थे वैभव सूर्यवंशी। पहली ही गेंद से मोहसिन ने सटीक लाइन-लेंथ पकड़ी और लगातार पांच डॉट गेंदें डाल दीं। सूर्यवंशी रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव ने दबाव तोड़ने के लिए बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। वहां मौजूद दिग्वेश सिंह ने शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया। यह पहली बार रहा जब किसी गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ विकेट-मेडन ओवर डाला।

LSG vs RR: पंजाब के खिलाफ महंगे पड़े थे मोहसिन

मोहसिन खान के लिए यह मुकाबला (LSG vs RR) वापसी का शानदार मौका था। इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी जमकर धुनाई हुई थी। पंजाब के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ लंबे-लंबे शॉट लगाए थे और उन्होंने 4 ओवर में 43 रन खर्च किए थे।

Mohsin Khan was ecstatic after removing Shimron Hetmyer, Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, IPL 2026, Lucknow, April 22, 2026

LSG vs RR: इस सीजन मेडन ओवर के बादशाह बने मोहसिन

आईपीएल 2026 में अब तक जितने भी मेडन ओवर फेंके गए हैं, उनमें मोहसिन खान का दबदबा देखने को मिला है। इस सीजन दो मेडन ओवर डाले गए हैं और दोनों ही मोहसिन के नाम रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने शिमरॉन हेटमायर का भी अहम विकेट लिया।

Read More: बिना खेले रोहित शर्मा ने पलटा गेम, मैच के दौरान सूर्या को बताया ऐसा अचूक उपाय; हार्दिक पांड्या भी हो गए नतमस्तक!

'ये मेरी प्रॉब्लम नहीं...' आईपीएल 2026 में खुला जसप्रीत बुमराह का खाता, यॉर्कर किंग के बारे में क्या बोले MI कैप्टन हार्दिक पांड्या?

GT vs MI: तिलक वर्मा का अहमदाबाद में आया तूफान, गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, जड़ा IPL करियर का पहला शतक