IPL 2026: टीम होटल में सिगरेट पीते दिखे कगिसो रबाडा? वायरल VIDEO से मचा बवाल, जानिए पूरा मामला

आईपीएल 2026 के बीच कगिसो रबाडा का कथित स्मोकिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आइए जानते है इस वायरल वीडियो के पीछे की सचाई क्या है।

iconPublished: 22 Apr 2026, 04:24 PM
iconUpdated: 22 Apr 2026, 04:34 PM

IPL 2026, Kagiso Rabada Viral Video: आईपीएल 2026 के रोमांचक सीजन के बीच अब एक नया विवाद सामने आ गया है। गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह टीम होटल में सिगरेट पीते नजर आए। वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच बहस छिड़ गई है।

हालांकि, अभी तक इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ना तो गुजरात टाइटंस की ओर से कोई बयान आया है और ना ही यह साफ हो पाया है कि वीडियो कब और कहां का है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर इस क्लिप को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

IPL 2026: वायरल VIDEO में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है, जिसे कई यूजर्स कगिसो रबाडा बता रहे हैं। वीडियो में वह कथित तौर पर सिगरेट पीते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह क्लिप गुजरात टाइटंस के टीम होटल की है।

हालांकि, वीडियो की लोकेशन, समय और उसमें दिख रहे लोगों की पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। कुछ अन्य लोग भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें टीम से जुड़ा बताया जा रहा है, मगर इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

IPL 2026: शानदार फॉर्म में हैं रबाडा

विवादों के बीच रबाडा का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है। गुजरात टाइटंस के लिए वह गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बने हुए हैं और लगातार विकेट चटका रहे हैं। अब तक खेले 6 मुकाबलों में रबाडा 10 विकेट ले चुके हैं। वह फिलहाल पर्पल कैप की रेस में सातवें स्थान पर हैं। उनका औसत 22.20 और इकॉनमी रेट 9.73 रहा है।

Kagiso Rabada had an expensive first over, but also dismissed Mitchell Marsh, Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans, IPL, Lucknow, April 11, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के सामने बड़ा मुकाबला

इस सीजन (IPL 2026) फिलहाल गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर बनी हुई है और प्लेऑफ की दौड़ में शामिल है। टीम का अगला मुकाबला 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Read More: बिना खेले रोहित शर्मा ने पलटा गेम, मैच के दौरान सूर्या को बताया ऐसा अचूक उपाय; हार्दिक पांड्या भी हो गए नतमस्तक!

'ये मेरी प्रॉब्लम नहीं...' आईपीएल 2026 में खुला जसप्रीत बुमराह का खाता, यॉर्कर किंग के बारे में क्या बोले MI कैप्टन हार्दिक पांड्या?

GT vs MI: तिलक वर्मा का अहमदाबाद में आया तूफान, गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, जड़ा IPL करियर का पहला शतक