भारत में गैर-मान्यता प्राप्त लीग में खेलने की वजह से पीटर सिडल और समित पटेल पर इंग्लैंड में खेलने से बैन लगा दिया गया है। दोनों खिलाड़ी इस सीजन टी20 ब्लास्ट और काउंटी क्रिकेट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
भारत में खेलने की मिली बड़ी सजा, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और इंग्लिश खिलाड़ी पर इंग्लैंड में खेलने से लगा बैन
Table of Contents
ECB banned 2 players for playing in disapproved league: क्रिकेट जगत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भारत में एक गैर-मान्यता प्राप्त लीग में हिस्सा लेना दो अनुभवी खिलाड़ियों को भारी पड़ गया है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज पीटर सिडल और इंग्लैंड के ऑलराउंडर समित पटेल पर इंग्लैंड में खेलने से रोक लगा दी गई है।
इंग्लैंड के घरेलू टी20 टूर्नामेंट टी20 ब्लास्ट से पहले आया यह फैसला काफी चर्चा में है। दोनों खिलाड़ियों ने इस साल की शुरुआत में गोवा में आयोजित वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग में हिस्सा लिया था, जिसे बीसीसीआई की मंजूरी नहीं मिली थी। अब इसी वजह से दोनों खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है।
ECB: गैर-मान्यता प्राप्त लीग में खेलने का मिला नुकसान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB के नियम काफी सख्त हैं। यदि कोई खिलाड़ी किसी डिसअप्रूव्ड लीग या टूर्नामेंट में खेलता है, तो वह अगले 12 महीनों तक काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए अयोग्य हो जाता है।
📰| T20 Blast 2026
— T20 Tracker (@t20tracker) April 21, 2026
Peter Siddle 🇦🇺 will no longer appear for Notts Outlaws in this season's Vitality Blast.
He was due to return to Trent Bridge for the entirety of the competition this summer, but has pulled out due to personal reasons.#T20Blast2026 pic.twitter.com/uFVRXP10L6
पीटर सिडल और समित पटेल ने जनवरी-फरवरी में गोवा में आयोजित वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग में हिस्सा लिया था। यह टूर्नामेंट 26 जनवरी से 4 फरवरी तक चला था और इसे बीसीसीआई की आधिकारिक मान्यता नहीं मिली थी।
ECB: पीटर सिडल को लगा बड़ा झटका
41 वर्षीय पीटर सिडल इस सीजन नॉटिंघमशायर के लिए ओवरसीज खिलाड़ी के तौर पर खेलने वाले थे। लेकिन बैन लगने के बाद क्लब ने उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। नॉटिंघमशायर के क्रिकेट डायरेक्टर मिक न्यूवेल ने कहा कि टीम इस फैसले से निराश है और अब उन्हें सिडल के विकल्प की तलाश करनी होगी। यह सिडल और क्लब दोनों के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
ECB: समित पटेल भी टी20 ब्लास्ट से बाहर
दूसरी ओर इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर समित पटेल भी इस फैसले की चपेट में आ गए हैं। पिछले सीजन के बाद डर्बीशायर से अलग होने वाले पटेल इस साल नई टीम की तलाश में थे। हालांकि, अब उन्होंने इस सीजन टी20 ब्लास्ट में खेलने की उम्मीद छोड़ दी है। 41 वर्षीय पटेल उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने 2003 से लेकर अब तक लगभग हर सीजन यह टूर्नामेंट खेला था।