SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
SRH vs DC Toss Update: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 अब धीरे-धीरे रोमांचक मोड़ की ओर बढ़ता जा रहा है। इस सीजन के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं। दोनों ही टीमें अंक तालिका में चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव भी किए हैं।
SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के पक्ष में एक बार फिर सिक्का गिरा, जहां उन्होंने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं ईशान किशन ने टॉस के दौरान कहा कि पिच बदल गई है, जिसकी वजह से निर्णय लेना काफी मुश्किल था।
🚨 Toss 🚨@DelhiCapitals have won the toss and elected to bowl first against @SunRisers in Hyderabad.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2026
Updates ▶️ https://t.co/VgUjXDlrDh#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvDC pic.twitter.com/9pr4fTL6of
SRH vs DC: दोनों टीमों में हुए बदलाव
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने एक बदलाव किया है। टीम ने आकिब नबी की जगह नीतीश राणा को मौका दिया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी दो बदलाव किए हैं, जहां हर्ष दुबे को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं दिलशान मधुशंका इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नजर आ सकते हैं।
SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी।