IPL 2026: 35 करोड़ रुपये कमाने वाला ये बल्लेबाज 4.50 लाख में बना रहा सिर्फ 1 रन, टीम पर बन गया बोझ

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शाहरुख खान का खराब प्रदर्शन चर्चा में है। 35 करोड़ रुपये कमा चुके इस खिलाड़ी का हर रन अब तक करीब 4.50 लाख रुपये का पड़ा है।

iconPublished: 21 Apr 2026, 06:42 PM
iconUpdated: 21 Apr 2026, 06:50 PM

IPL 2026, Flop show by a batsman: आईपीएल दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग मानी जाती है, जहां खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन के दम पर करोड़ों रुपये कमाते हैं। हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं, जिन्हें लगातार मौके और मोटी रकम तो मिलती है, लेकिन मैदान पर उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहता।

IPL 2026 में भी एक ऐसा ही नाम चर्चा में है, जिसने अब तक करोड़ों रुपये कमाए हैं, लेकिन रन बनाने के मामले में आंकड़े बेहद निराशाजनक हैं। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शाहरुख खान हैं, जिनका बल्ला पिछले कई सीजन से खामोश नजर आ रहा है।

IPL 2026: 4.50 लाख रुपये में बना रहे सिर्फ 1 रन

शाहरुख खान को टीमें एक फिनिशर के तौर पर देखती हैं, लेकिन अब तक वह इस भूमिका में पूरी तरह सफल नहीं हो पाए हैं। आईपीएल करियर में उन्होंने 61 मुकाबले खेले हैं और 53 पारियों में सिर्फ 767 रन बनाए हैं। अगर उनकी कुल कमाई पर नजर डालें तो अब तक उन्हें आईपीएल से करीब 34 करोड़ 65 लाख रुपये मिल चुके हैं। ऐसे में उनके हर रन की कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये बैठती है। यही वजह है कि अब उनके प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं।

IPL 2026 में बेहद खराब फॉर्म

शाहरुख खान का मौजूदा सीजन (IPL 2026) भी अब तक बेहद साधारण रहा है। उन्होंने 6 मैचों में सिर्फ 35 रन बनाए हैं और उनका औसत 11.6 का रहा है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर सिर्फ 17 रन है। टीम को उनसे बड़े शॉट्स और मैच फिनिश करने की उम्मीद रहती है, लेकिन अब तक वह इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। यही कारण है कि गुजरात टाइटंस के मध्यक्रम पर दबाव बढ़ गया है।

M Shahrukh Khan upped GT's tempo after coming in at No. 4, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, IPL 2025, Ahmedabad, April 9, 2025

IPL 2026: पिछले सीजन में भी नहीं चला बल्ला

अगर पिछले कुछ सीजन के आंकड़ों पर नजर डालें तो शाहरुख खान लगातार संघर्ष करते दिखे हैं। पिछले सीजन उन्होंने 15 मैचों में 179 रन बनाए थे। उससे पहले 2024 में 127 रन और 2023 में 156 रन ही बना सके थे। 2022 में उनके बल्ले से 117 रन निकले, जबकि 2021 में उन्होंने 153 रन बनाए थे। साफ है कि वह अब तक किसी भी सीजन में अपनी अलग छाप छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं।

Read More: बिना खेले रोहित शर्मा ने पलटा गेम, मैच के दौरान सूर्या को बताया ऐसा अचूक उपाय; हार्दिक पांड्या भी हो गए नतमस्तक!

'ये मेरी प्रॉब्लम नहीं...' आईपीएल 2026 में खुला जसप्रीत बुमराह का खाता, यॉर्कर किंग के बारे में क्या बोले MI कैप्टन हार्दिक पांड्या?

GT vs MI: तिलक वर्मा का अहमदाबाद में आया तूफान, गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, जड़ा IPL करियर का पहला शतक