बिना खेले रोहित शर्मा ने पलटा गेम, मैच के दौरान सूर्या को बताया ऐसा अचूक उपाय; हार्दिक पांड्या भी हो गए नतमस्तक!

Rohit Sharma Viral VIDEO: गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोहित शर्मा ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे देखकर फैंस का दिल गार्डन-गार्डन हो गया। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 21 Apr 2026, 02:12 PM
iconUpdated: 21 Apr 2026, 02:16 PM

Rohit Sharma Viral VIDEO: मुंबई इंडियंस को 5 ट्रॉफी जितवा चुके रोहित शर्मा को अपनी के लिए कितना प्यार है इस बात का अंदाजा फैंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में लग गया होगा। हिटमैच चोट के कारण पिछले दो मैच से मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XIका हिस्सा नहीं थे।

जिसके चलते उन्हें मैदान से दूर रहना पड़ा लेकिन बिना मैच खेले भी रोहित शर्मा ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे देखकर फैंस का दिल गार्डन-गार्डन हो गया। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

Rohit Sharma को नहीं मिली प्लेइंग XI में जगह

रोहित भले ही मुंबई इंडियंस में कप्तान या उप-कप्तान की भूमिका में नहीं हों लेकिन वह आज भी ऐसे लीडर हैं जिन पर सभी भरोसा करते हैं। सोमवार, 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार मैचों की हार का सिलसिला तोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस मैदान पर उतरी। रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर्स में भी शामिल नहीं किया गया।

Rohit Sharma Giving tips to Suryakumar Yadav During break in the middle of GT vs MI match
Rohit Sharma Giving tips to Suryakumar Yadav During break in the middle of GT vs MI match

Rohit Sharma ने सूर्या को दिए टिप्स

चोट की वजह से रोहित मैदान पर बल्लेबाजी नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने मुंबई इंडियंस टीम में अपने अनुभवी खिलाड़ी की भूमिका नहीं भूली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पूर्व मुंबई इंडियंस कप्तान को मैदान पर ब्रेक के दौरान टीम के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव से टिप्स शेयर करते हुए देखा गया। इसके बाद रोहित डग आउट में वापस लौट गए।

Rohit Sharma ने जीता फैंस का दिल

जब हार्दिक और सूर्या मैदान में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रणनीति बना रहे थे, तब रोहित भी प्लान शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए। भले ही वो प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे। रोहित के इस गेस्चर को देखकर फैंस ये मानने को मजबूर हो गए कि उनके लिए मुंबई इंडियंस मायने रखती है चाहे वो टीम में हो या बाहर।

Readf More: 'ये मेरी प्रॉब्लम नहीं...' आईपीएल 2026 में खुला जसप्रीत बुमराह का खाता, यॉर्कर किंग के बारे में क्या बोले MI कैप्टन हार्दिक पांड्या?

घातक, खूंखार बदला... अशोक शर्मा ने तिलक वर्मा के पेट के मारी 150 Kph की गेंद, दर्द से कराह उठा बल्लेबाज; फिर जो किया वो हुआ VIRAL

'इतना चिल्लाया चक्कर आने लगा...' तिलक वर्मा पर क्यों बुरी तरह भड़के हार्दिक पांड्या? जीत के बाद किया बड़ा खुलासा