आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को एक धाकड़ खिलाड़ी की वापसी से बड़ी राहत मिली है। वहीं मुंबई इंडियंस के खेमे में भी खतरनाक ऑलराउंडर की एंट्री से टीम की ताकत बढ़ गई है।
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली बड़ी राहत, धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री; मुंबई इंडियंस में भी लौटा खतरनाक ऑलराउंडर
Table of Contents
IPL 2026, Big Boost for MI and CSK: आईपीएल 2026 में पांच-पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए अब तक सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है, जबकि मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत के बाद अब जीत की राह पकड़ ली है।
इसी बीच दोनों टीमों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गुरुवार को होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले चेन्नई और मुंबई के खेमे में दो अहम खिलाड़ियों की वापसी हो गई है, जिससे दोनों टीमों की ताकत बढ़ती नजर आ रही है।
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स में लौटा धाकड़ गेंदबाज
चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन लगातार चोटों ने परेशान किया है। पहले नाथन एलिस और फिर खलील अहमद के बाहर होने से टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही थी। अब टीम के लिए राहत की खबर आई है, क्योंकि स्पेंसर जॉनसन स्क्वॉड से जुड़ चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। जॉनसन को नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन वह चोट से उबर रहे थे। उनकी वापसी से चेन्नई की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी।
Spencer Johnson Joins CSK 🦁💛 pic.twitter.com/PDEWtGMmA1
— CSK Fans Army™ (@CSKFansArmy) April 21, 2026
IPL 2026: मुंबई इंडियंस में विल जैक्स की वापसी
मुंबई इंडियंस के लिए भी बड़ी खबर सामने आई है। इंग्लैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर विल जैक्स टीम कैंप से जुड़ चुके हैं। वह चोट के कारण बाहर थे, लेकिन अब रिकवरी के बाद वापसी कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैक्स भारत लौट आए हैं और टीम के साथ ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। उनकी मौजूदगी मुंबई के बल्लेबाजी क्रम और स्पिन विकल्प दोनों को मजबूत करेगी।
IPL 2026: CSK vs MI मुकाबले से पहले बढ़ा रोमांच
गुरुवार को आईपीएल (IPL 2026) की दो सबसे सफल टीमें आमने-सामने होंगी। ऐसे में मुकाबले से पहले दोनों टीमों को खिलाड़ियों की वापसी से बड़ा बूस्ट मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स जहां गेंदबाजी में मजबूती चाह रही थी, वहीं मुंबई इंडियंस संतुलन की तलाश में थी। अब दोनों टीमों के मजबूत होने से यह मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है।