IPL 2026 के बीच RCB छोड़ CSK जाएगा ये स्टार खिलाड़ी? आर अश्विन की सलाह से बढ़ी हलचल

आयुष म्हात्रे के चोटिल होकर बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को नए खिलाड़ी की तलाश है। इसी बीच आर अश्विन ने आरसीबी के युवा खिलाड़ी को लोन पर लेने की सलाह देकर हलचल बढ़ा दी है।

iconPublished: 21 Apr 2026, 07:54 PM
iconUpdated: 21 Apr 2026, 08:00 PM

IPL 2026, CSK to loan player from RCB? आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। टीम पहले ही चोटिल खिलाड़ियों से परेशान थी और अब युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे भी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में लगी चोट ने चेन्नई की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

अब चेन्नई सुपर किंग्स को आयुष म्हात्रे की जगह नया खिलाड़ी तलाशना होगा। इसी बीच भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऐसा सुझाव दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अश्विन ने सीजन के बीच आरसीबी के खिलाड़ी को लोन पर लेने की बात कही है।

IPL 2026: अश्विन ने दिया चौंकाने वाला सुझाव

आयुष म्हात्रे के बाहर होने की खबर सामने आते ही रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आईपीएल के लोन नियम की याद दिलाई। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आरसीबी के युवा खिलाड़ी विहान मल्होत्रा को लोन पर लेने की सलाह दी। अश्विन ने कहा कि इतने खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं और लोन विंडो बंद होने से पहले यह एक शानदार मौका हो सकता है। उन्होंने विहान को बेहतरीन प्रतिभा बताते हुए चेन्नई के लिए अच्छा विकल्प माना।

IPL 2026: विहान मल्होत्रा क्यों बने चर्चा का केंद्र?

विहान मल्होत्रा हाल ही में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। आरसीबी ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन अब तक उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। यही वजह है कि अश्विन ने माना कि चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो सीजन के बीच यह बड़ा कदम माना जाएगा।

The physio attended to Ayush Mhatre's hamstring, Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings, IPL, Hyderabad, April 18, 2026

IPL 2026: क्या है आईपीएल का लोन नियम?

आईपीएल (IPL 2026) में पिछले कुछ सीजन से लोन नियम लागू है। इसके तहत कोई भी फ्रेंचाइजी शुरुआती मैचों के दौरान जरूरत पड़ने पर दूसरी टीम से खिलाड़ी को बाकी सीजन के लिए लोन पर ले सकती है। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें हैं। वही खिलाड़ी लोन पर जा सकता है, जिसने मौजूदा सीजन में एक भी मैच नहीं खेला हो। साथ ही वह खिलाड़ी अपनी मूल टीम के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल सकता।

Read More: बिना खेले रोहित शर्मा ने पलटा गेम, मैच के दौरान सूर्या को बताया ऐसा अचूक उपाय; हार्दिक पांड्या भी हो गए नतमस्तक!

'ये मेरी प्रॉब्लम नहीं...' आईपीएल 2026 में खुला जसप्रीत बुमराह का खाता, यॉर्कर किंग के बारे में क्या बोले MI कैप्टन हार्दिक पांड्या?

GT vs MI: तिलक वर्मा का अहमदाबाद में आया तूफान, गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, जड़ा IPL करियर का पहला शतक