SRH vs DC: सनराइजर्स ने 'हैदराबाद' को बनाया अपना किला, घर पर लगातार तीसरी जीत की अपने नाम, दिल्ली कैपिटल्स को 48 रनों से दी मात

SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घर पर इस सीजन की लागातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है।

iconPublished: 21 Apr 2026, 11:27 PM
iconUpdated: 21 Apr 2026, 11:36 PM

SRH vs DC Match Report: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस जीत के साथ जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है और टॉप-4 में अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली है। इस मुकाबले में एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसे दिल्ली कैपिटल्स की टीम हासिल करने में नाकाम रही। इसी वजह से हैदराबाद ने यह मुकाबला 48 रनों से अपने नाम कर लिया।

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार जीत, लगाई हैट्रिक

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने हर विभाग में दमदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में टीम दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ी। यही कारण रहा कि उन्होंने यह मुकाबला 48 रनों से जीत लिया। शुरुआती 4 में से 3 मुकाबले हारने के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद ने लगातार 3 जीत दर्ज कर ली हैं।

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए थे 242 रन

इस मुकाबले (SRH vs DC) में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर बल्लेबाजी में कमाल किया। अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

A century was just that easy for Abhishek Sharma, Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals, IPL 2026, Hyderabad, April 21, 2026

अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 47 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक जड़ा, जबकि उन्होंने 68 गेंदों में 135 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा ईशान किशन, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन के अहम योगदान की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 242 रन बना दिए।

SRH vs DC: रन चेज में विफल रही दिल्ली कैपिटल्स

243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पथुम निसांका के रूप में पहला झटका जल्दी लग गया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए नितीश राणा और केएल राहुल के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन राहुल के आउट होने के बाद टीम ने लगातार विकेट गंवा दिए।

Sameer Rizvi played well even as wickets fell at the other end, Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals, IPL 2026, Hyderabad, April 21, 2026

ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने अर्धशतकीय साझेदारी कर मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम दबाव से बाहर नहीं निकल सकी। नितीश राणा ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, जबकि समीर रिजवी ने 41 रनों की पारी खेली। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 195 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

Read More: बिना खेले रोहित शर्मा ने पलटा गेम, मैच के दौरान सूर्या को बताया ऐसा अचूक उपाय; हार्दिक पांड्या भी हो गए नतमस्तक!

'ये मेरी प्रॉब्लम नहीं...' आईपीएल 2026 में खुला जसप्रीत बुमराह का खाता, यॉर्कर किंग के बारे में क्या बोले MI कैप्टन हार्दिक पांड्या?

GT vs MI: तिलक वर्मा का अहमदाबाद में आया तूफान, गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, जड़ा IPL करियर का पहला शतक