Sanju Samson: वानखेड़े में आया संजू सैमसन का तूफान, 20 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए जड़ा शतक; तोड़ डाले कई रिकॉर्ड्स

Sanju Samson: वानखेड़े में संजू सैमसन का तूफान देखकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के छक्के छूट गए। संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को 207 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 23 Apr 2026, 10:30 PM
iconUpdated: 23 Apr 2026, 11:34 PM

Sanju Samson Century: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के बल्ले से आईपीएल 2026 में एक और तूफानी पारी देखने को मिली। सीजन के 33वें मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 54 गेंदों पर शतकीय पारी जड़ डाली।

वानखेड़े में संजू सैमसन (Sanju Samson) का तूफान देखकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के छक्के छूट गए। संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को 207 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।

पीली जर्सी में Sanju Samson का दूसरा शतक

पीली जर्सी यानी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये संजू सैमसन का इस सीजन में दूसरा शतक रहा। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और अश्वनी कुमार जैसे तेज गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों ओर शॉट्स खेले। संजू ने मात्र 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद उनकी बल्लेबाजी का असली गियर बदला। उनकी पारी में 10 शानदार चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे, जिसमें एक छक्का तो स्टेडियम की छत के करीब जा गिरा।

Sanju Samson
Sanju Samson

Sanju Samson ने तोड़े कई रिकॉर्ड

संजू सैमसन का यह शतक कई मायनों में ऐतिहासिक है। ये आईपीएल इतिहास में किसी भी सीएसके बल्लेबाज द्वारा मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाया गया पहला शतक है। इस शतकीय पारी के साथ ही संजू सैमसन अब आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। दोनों के नाम अब 5-5 आईपीएल शतक दर्ज हैं।

IPL में सर्वाधिक शतक

  • 8 - विराट कोहली
  • 7 - जोस बटलर
  • 6 - क्रिस गेल
  • 5 - केएल राहुल
  • 5 - संजू सैमसन*

Sanju Samson ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में बहुत कम ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने एक से ज्यादा शतक लगाए हों। संजू सैमसन अब शेन वॉटसन, मुरली विजय और रुतुराज गायकवाड़ जैसे दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जिनके नाम सीएसके के लिए दो या उससे अधिक शतक हैं।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

IPL में CSK के लिए एक से ज्यादा बार शतक लगाने वाले

  • 2 - शेन वॉटसन
  • 2 - मुरली विजय
  • 2 - ऋतुराज गायकवाड़
  • 2 - संजू सैमसन*
    सैमसन, 2018 में वॉटसन के बाद CSK के लिए एक ही सीजन में दो शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

वानखेड़े में गूंजा संजू-संजू का नारा

मैच शुरू होने से पहले फैंस रोहित शर्मा और एमएस धोनी के न खेलने से काफी निराश थे, लेकिन संजू सैमसन की इस मास्टरक्लास पारी ने मैच की चमक वापस लौटा दी। वानखेड़े स्टेडियम जो कभी रोहित के नारों से गूंजता था, आज संजू-संजू के नारों से सराबोर दिखा।

उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 208 रनों का एक विशाल लक्ष्य रखा है, जिसने प्लेऑफ की रेस को और भी रोमांचक बना दिया है। संजू सैमसन इस मैच में ओपन करने आए थे और पारी की आखिरी गेंद तक वह टिके रहे और चेन्नई की उम्मीदों को बरकरार रखा।

Read More: MI vs CSK: सीएसके क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन के बाद भी मैदान पर उतरा खिलाड़ी; चेन्नई सुपर किंग्स ने दी श्रद्धांजलि

MI vs CSK: वानखेड़े में भी नहीं दिखे धोनी-रोहित, 15 साल में पहली बार हुआ ऐसा; सीएसके-एमआई फैंस को लगा सदमा!

MI vs CSK: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव; धोनी-रोहित की हुई वापसी?