इस धुरंधर के जज्बे को सलाम... सिर से उठा मां का साया; विकेट चटकाते ही हुए इमोशनल, आसमान की ओर देख जो किया वो हुआ VIRAL

Mukesh Choudhary ने अपने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर क्विंटन डी कॉक को बोल्ड कर दिया। विकेट चटकाते ही मैदान पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिससे सबकी आंखे नम सी हो गईं।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 23 Apr 2026, 11:50 PM
iconUpdated: 24 Apr 2026, 12:03 AM

CSK vs MI, Mukesh Choudhary: आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलते नजर आ रहे हैं। उसकी वजह है सीएसके के स्टार गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का निधन।

21 अप्रैल को मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary) की मां का निधन हो गया। जिसके बाद ये तेज गेंदबाज अपनी मां को अंतिम विदाई देकर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ वापस जुड़ गए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही मुकेश मैदान पर उतरे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उन्हें गेंद थमाई इस गेंदबाज ने मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका दे डाला।

Mukesh Choudhary की मां का निधन

मां को खोना किसी भी इंसान के लिए बड़े सदमे जैसा होता है। सिर से उस इंसान का साया उठ जाना जिसने आपको इस दुनिया में लाया है, ये सहना आसान नहीं। उसके बाद इतने बड़े सदमे को भुलाकर मैदान पर उतरता ये तो कोई धुरंधर ही कर सकता है और ये धुरंधर कोई और नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स का तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी है।

CSK ने दी भावुक श्रद्धाजंलि

21 अप्रैल को मुकेश चौधरी ने अपनी मां को खो दिया और आज 23 अप्रैल को जब मुकेश मैदान पर गेंदबाजी करने आए तो सभी की सांत्वना और संवेदना उनके साथ थी। सीएसके के खिलाड़ियों ने मुकेश (Mukesh Choudhary) की मां को श्रद्धाजंलि देने के लिए हाथ पर काली पट्टी बांधी और मैदान पर खेलने उतरे। मुंबई इंडियंस की ओर से क्विंटन डी कॉक और दानिश ओपनिंग करने उतरे।

Mukesh Choudhary ने किया भावुक

मुकेश चौधरी ने अपने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर क्विंटन डी कॉक को बोल्ड कर दिया। विकेट चटकाते ही मैदान पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिससे सबकी आंखे कुछ नम सी हो गईं। क्विंटन डी कॉक को आउट करने के बाद मुकेश चौधरी ने आसमान की ओर देख अपनी मां को याद किया। ऐसा लगा मुकेश ये विकेट अपनी मां को समर्पित कर रहे थे। सोशल मीडिया पर ये इमोशनल वीडियो काफी तेजी से के साथ वायरल हुआ।

Mukesh Choudhary
Mukesh Choudhary

क्विंटन डी कॉक 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से करारी शिकस्त दी। ये चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत रही। इस सीजत के साथ सीएसके पॉइंट टेबल पर बड़ी छलांग लगाते हुए 5वें स्थान पर पहुंच गई है।

Read More: MI vs CSK: संजू सैमसन-अकील हुसैन ने बजाई मुंबई इंडियंस की बैंड, चेन्नई सुपर किंग्स को मिली आईपीएल की सबसे बड़ी जीत