सचिन तेंदुलकर ने अपने 53वें जन्मदिन पर मुंबई स्थित घर के बाहर फैंस के बीच पहुंचकर केक काटा। इस खास मौके पर फैंस का उत्साह देखने लायक रहा और पूरा माहौल जश्न में डूबा नजर आया।
53वें जन्मदिन पर फैंस के बीच पहुंचे सचिन तेंदुलकर, घर के बाहर दिखा जश्न का माहौल; सब के संग केक काटकर जीता दिल
Table of Contents
Sachin Tendulkar birthday celebration: क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार 24 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। सचिन के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर सुबह से ही फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। हर कोई अपने चहेते क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए बेसब्र नजर आया।
सचिन ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और घर के बाहर आकर पत्नी अंजलि के साथ केक काटा। जैसे ही उन्होंने जन्मदिन का केक काटा, वहां मौजूद फैंस तालियों और नारों से गूंज उठे। पूरा माहौल किसी बड़े त्योहार जैसा नजर आया।
Sachin Tendulkar ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन
मुंबई स्थित अपने घर के बाहर सचिन तेंदुलकर ने फैंस के बीच पांच केक रखवाए थे। उन्होंने उनमें से एक केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जैसे ही सचिन ने केक काटा, वहां मौजूद हजारों फैंस ने जन्मदिन का गीत गाना शुरू कर दिया। इस दौरान सचिन के सबसे चर्चित फैन सुधीर भी वहां मौजूद रहे। उन्होंने पीछे से तिरंगा लहराया और केक कटने के बाद शंख बजाकर माहौल को और खास बना दिया।
Sachin Tendulkar celebrating his 53rd birthday, meeting fans and celebrating the occasion with them.❤️ pic.twitter.com/TWxgkYcymK
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 24, 2026
फैंस से मिले, कहा शुक्रिया
केक काटने के बाद सचिन (Sachin Tendulkar) अपने फैंस के करीब पहुंचे और हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘सचिन... सचिन...’ के नारे लगातार सुनाई देते रहे। सचिन गहरे हरे रंग की शर्ट में नजर आए, जबकि अंजलि पीले रंग के सूट में दिखीं। दोनों ने मुस्कुराते हुए फैंस का धन्यवाद किया और सभी का दिल जीत लिया।

2013 में कहा था क्रिकेट को अलविदा
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था। उस ऐतिहासिक मुकाबले के बाद पूरा स्टेडियम खड़ा होकर उनका सम्मान करता नजर आया था। आज भी सचिन के लिए फैंस का प्यार बिल्कुल वैसा ही है, जैसा उनके खेल के दिनों में हुआ करता था।
MI vs CSK: तिलक वर्मा और जेमी ओवटर्न के बीच मैदान पर दिखी गरमा-गरमी, अंपायर को करना पड़ा मामला हैंडल