RCB vs GT: गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीता है और गेंदबाजी का फैसला किया है।
RCB vs GT: आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बेंगलुरु की प्लेइंग XI से बाहर हुए सॉल्ट; गुजरात टाइटंस की बदली टीम
Table of Contents
RCB vs GT: आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 24 अप्रैल को खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
इस मुकाबले के लिए आरसीबी और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग XI में बदलाव किया है। आरसीबी की ओर से फिल सॉल्ट इस मुकाबले में खेलते नहीं दिखेंगे तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की ओर से जेसन होल्डर को डेब्यू कैप सौंपी गई है।
RCB vs GT: जीत की पटरी पर करनी होगी वापसी
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI में कप्तान शुभमन गिल ने कई बदलाव किए हैं। ग्लेन फिलिप्स की जगह जेसन होल्डर को मौका दिया गया है। इसी के साथ मानव सुथार की भी टीम में वापसी हुई है। गुजरात टाइटंस और आरसीबी दोनों ही टीमें अपना पिछला-पिछला मुकाबला गंवाकर आई हैं। ऐसे में दोनों ही टीमें वापस से जीत की पटरी पर वापसी करने के लिए बेताब होंगी।

RCB vs GT: IPL पॉइंट टेबल पर दोनों टीमों का हाल
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम अच्छी फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने 6 में से 4 मुकाबले जीते हैं और 2 मुकाबले गंवाए हैं। इस परफॉर्मेंस के साथ आरसीबी पॉइंट टेबल तीसरे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन में 6 मुकाबले खेल चुकी है, 2 जीत और इतने ही मैच गंवाने के बाद जीटी पॉइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर है।
🚨 Toss 🚨@RCBTweets have won the toss and elected to bowl first against @gujarat_titans in Bengaluru
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2026
Updates ▶️ https://t.co/5ZJjfv5Nr6#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvGT pic.twitter.com/Rbn3cx4DRm
RCB vs GT: आरसीबी-जीटी की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
Read More: RCB vs GT: गुजरात या आरसीबी, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?