RCB vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैकेब बेथेल को बतौर ओपनर खिलाया है। आइए जानते है फिल सॉल्ट ये मुकाबला क्यों नहीं खेल रहे है।
RCB vs GT: इंजरी या ड्रॉप…? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेइंग 11 से फिल सॉल्ट को किया बाहर, जानिए वजह
Why Phil Salt is not playing in RCB vs GT match? भारतीय प्रीमियर लीग के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने हैं। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही हैं, ऐसे में इस मैच में जीत की पटरी पर लौटने का दबाव दोनों पर रहने वाला है।
इसी वजह से दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। गुजरात टाइटंस ने दो खिलाड़ियों को मौका दिया है, वहीं आरसीबी ने भी एक बदलाव किया है। टीम ने जैकब बेथेल को फिल सॉल्ट की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। आइए जानते हैं कि सॉल्ट यह मुकाबला क्यों नहीं खेल रहे हैं।
RCB vs GT: क्यों नहीं खेल रहे फिल सॉल्ट?
इस मुकाबले (RCB vs GT) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से जैकब बेथेल को मौका मिला है। उन्होंने प्लेइंग इलेवन में फिल सॉल्ट को रिप्लेस किया है। टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि चोट की वजह से सॉल्ट इस मुकाबले को मिस कर रहे हैं। हालांकि उन्हें चोट कहां लगी है, इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है और न ही उसकी गंभीरता को लेकर कोई जानकारी सामने आई है।
𝚃𝙾𝚂𝚂 & 𝙻𝙸𝙽𝙴 𝚄𝙿 📰
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 24, 2026
Captain Patidar wins the flip and we'll be chasing tonight. 💥
Phil Salt misses out due to an injury, and in comes Starboy Jacob Bethell for his first game of #IPL2026. 🤩❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #RCBvGT @nothingindia pic.twitter.com/xfbv9OtMiC
कैसा रहा है उनका प्रदर्शन?
इस सीजन फिल सॉल्ट के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 33.67 की औसत से 202 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 78 रन रहा है। इस दौरान उन्होंने 168.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। सॉल्ट ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है और इस सीजन दो अर्धशतक भी लगाए हैं।

RCB vs GT: आरसीबी-जीटी की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
Read More: RCB vs GT: गुजरात या आरसीबी, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?