RCB vs GT: मैच के दौरान आरसीबी स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के बीच एक प्यारा मोमेंट देखने को मिला। चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस कोहली-गिल का दोस्ताना देखकर काफी खुश हो नजर आए।
RCB vs GT: जब चिन्नास्वामी में मिले किंग और प्रिंस, बीच मैदान पर दिखा कोहली-गिल का दोस्ताना; VIDEO वायरल
Table of Contents
RCB vs GT: आईपीएल के 19वें सीजन का 34वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुक्रवार, 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
मैच के दौरान आरसीबी स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के बीच एक प्यारा मोमेंट देखने को मिला। चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस कोहली-गिल का दोस्ताना देखकर काफी खुश हो नजर आए।
मैदान पर दिखा कोहली-गिल का दोस्ताना
चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के बीच किंग कोहली और प्रिंस गिल के बीच शानदार मोमेंट देखने को मिला। जिस वक्त शुभमन बल्लेबाजी कर रहे विराट उनके पास जाते हैं और कुछ-कुछ कहते हैं जिसके बाद से दोनों बल्लेबाज हंसने लग जाते हैं। सोशल मीडिया पर शुभमन गिल और विराट कोहली का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
A bit of friendly banter out there!#ViratKohli keeping things lively with #ShubmanGill😎#TATAIPL 2026 | #RCBvGT | LIVE NOW 👉https://t.co/1jQMWSlWnX pic.twitter.com/6zzD3cVEcc
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 24, 2026
साई सुदर्शन का शतक
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में शुभमन गिल 24 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हो गए। बेंगलुरु के खिलाफ भले गिल के बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले लेकिन उनके ओपनिंग साथी साई सुदर्शन ने 58 गेंदों पर 100 रनों की शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।

RCB vs GT: गुजरात ने बनाए 205 रन
गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। साई सुदर्शन 100 रन, शुभमन गिल 32, जोस बटलर 25 रन बनाकर आउट हुए। जेसन होल्डर ने नाबाद 10 गेंदों पर 23 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने भी 12 गेंदों पर 19 रन बनाए। आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और सुयश शर्मा को 1-1 विकेट मिले।