IPL 2026 में साई सुदर्शन के बल्ले से निकला पहला शतक, तोड़ डाला 'यूनिवर्सल बॉस' क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए साई सुदर्शन ने इस सीजन का पहला शतक जड़ा है। उन्होंने इसके साथ क्रिस गेल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

iconPublished: 24 Apr 2026, 09:55 PM
iconUpdated: 24 Apr 2026, 11:34 PM

IPL 2026, Sai Sudharsan century: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जहां टीम के सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली और इस सीजन का अपना पहला शतक जड़ दिया। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

IPL 2026: साई सुदर्शन ने जड़ा शानदार शतक

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। शानदार फॉर्म में लौटते हुए उन्होंने अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक लगाया। वहीं, आईपीएल 2026 में यह उनका पहला शतक रहा।

शुभमन गिल के साथ उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और तेजी से रन बटोरे। इसी दौरान उन्होंने सिर्फ 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। साई सुदर्शन ने 58 गेंदों पर 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

IPL 2026: क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

इस शतक के साथ साई सुदर्शन ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 47 पारियों में हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिसे पीछे छोड़ते हुए सुदर्शन ने नया इतिहास रच दिया।

B Sai Sudharsan brought up an elegant century, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, IPL, Bengaluru, April 24, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने बनाए 205 रन

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही शानदार और आक्रामक बल्लेबाजी की। साई सुदर्शन के शतक के अलावा शुभमन गिल, जेसन होल्डर और वॉशिंगटन सुंदर ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी दमदार बल्लेबाजी के चलते गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए।

Read More: RCB vs GT: गुजरात या आरसीबी, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

MS Dhoni: अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं है एमएस धोनी? इस सीजन में करेंगे वापसी! CSK कोच माइक हसी ने बता दी सच्चाई

CSK के खिलाफ MI का बुरा हाल देख घूमा आकाश अंबानी का माथा, बीच मैच में गुस्से से मैदान छोड़कर निकले; फैंस को क्या इशारा किया?