RCB vs GT: विराट कोहली ने IPL में रचा इतिहास, पूरे किए 300 छक्के; पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए IPL में 300 छक्के और 800 चौके पूरे कर इतिहास रच दिया। कोहली ने सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतक भी जमाया।

iconPublished: 24 Apr 2026, 11:15 PM
iconUpdated: 24 Apr 2026, 11:34 PM

विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं, कोई ना कोई रिकॉर्ड जरूर बनता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब किंग कोहली ने अपने बल्ले से फिर इतिहास रच दिया।

गुजरात के गेंदबाजों पर हमला बोलते हुए विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और इस दौरान आईपीएल करियर में 300 छक्कों का आंकड़ा भी छू लिया। इसके साथ ही उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए लीग में 800 चौके पूरे करने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

RCB vs GT: विराट कोहली ने छक्कों का तिहरा शतक किया पूरा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली शानदार लय में नजर आए। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और हर गेंदबाज पर दबाव बनाया। इस बीच राशिद खान की शॉर्ट गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्का जड़ते ही विराट ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करते ही स्टेडियम में मौजूद फैंस झूम उठे। विराट एक बार फिर साबित कर गए कि बड़े मंच पर रिकॉर्ड बनाना उनकी आदत बन चुकी है।

RCB vs GT: 800 चौकों का भी बनाया नया रिकॉर्ड

विराट कोहली सिर्फ छक्कों तक ही नहीं रुके। उन्होंने इस मुकाबले में आईपीएल इतिहास में 800 चौके पूरे करने का भी कारनामा किया। लंबे समय से लगातार रन बनाने वाले विराट अब लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों में अपनी जगह और मजबूत कर चुके हैं।

RCB vs GT: 30 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक

विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का 66वां अर्धशतक रहा, जबकि मौजूदा सीजन में तीसरी बार उन्होंने पचास रन का आंकड़ा पार किया।

Virat Kohli made a dominant fifty, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, IPL, Bengaluru, April 24, 2026

RCB vs GT: देवदत्त पडिक्कल ने भी मचाया धमाल

विराट कोहली के साथ-साथ देवदत्त पडिक्कल ने भी गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 20 गेंदों में तेजतर्रार अर्धशतक जड़ दिया। पडिक्कल की विस्फोटक बल्लेबाजी ने आरसीबी की रनगति को और तेज कर दिया। कोहली और पडिक्कल की जोड़ी ने मिलकर गुजरात के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

Read More: RCB vs GT: गुजरात या आरसीबी, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

MS Dhoni: अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं है एमएस धोनी? इस सीजन में करेंगे वापसी! CSK कोच माइक हसी ने बता दी सच्चाई

CSK के खिलाफ MI का बुरा हाल देख घूमा आकाश अंबानी का माथा, बीच मैच में गुस्से से मैदान छोड़कर निकले; फैंस को क्या इशारा किया?