IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के प्रैक्टिस कैंप में हुआ बड़ा हादसा, गेंदबाज के चेहरे पर जा लगी तेज गेंद; एम्बुलेंस से जाना पड़ा अस्पताल
दिल्ली कैपिटल्स के प्रैक्टिस कैंप में बड़ा हादसा हो गया, जब नेट गेंदबाज के चेहरे पर तेज गेंद लग गई। घायल खिलाड़ी को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
IPL 2026, Delhi Capitals player injured: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले अरुण जेटली स्टेडियम से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जब नेट गेंदबाज बल्लेबाज के शॉट पर गंभीर रूप से चोटिल हो गया।
बताया जा रहा है कि बल्लेबाज के जोरदार शॉट के बाद गेंद सीधे गेंदबाज के चेहरे पर जा लगी। चोट लगते ही मैदान पर अफरातफरी मच गई और मेडिकल टीम तुरंत मैदान में पहुंची। हालात गंभीर देखते हुए एम्बुलेंस बुलानी पड़ी और खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
IPL 2026: चेहरे से बहने लगा खून, मैदान पर मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गेंद लगते ही खिलाड़ी जमीन पर बैठ गया और उसके चेहरे से खून निकलने लगा। मेडिकल स्टाफ ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उसे एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। जब खिलाड़ी को मैदान से बाहर ले जाया जा रहा था, तब पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग भी उससे मिलने पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया और जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। फिलहाल नेट गेंदबाज की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
A young Delhi Capitals player was hit hard on the face by the ball during practice, which caused a serious injury. An ambulance was called to the ground, and he was placed on a stretcher and taken to the hospital.😢
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से होना है। दिल्ली के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। वहीं पंजाब किंग्स शानदार लय में नजर आ रही है। टीम ने अपने 6 में से 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच रद्द रहा। 11 अंकों के साथ पंजाब अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।
दिल्ली की बल्लेबाजी पर उठ रहे सवाल
दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार दर्ज की हैं। टीम फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है। पिछले मुकाबले (IPL 2026) में बल्लेबाजी इकाई पूरी तरह फ्लॉप रही थी, जिसके बाद टीम पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ी अभी भी आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं। दिल्ली को घरेलू मैदान पर वापसी की उम्मीद होगी।
IPL 2026: ट्रिस्टन स्टब्स ने दिया आलोचकों को जवाब
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम की बल्लेबाजी पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि टीम का प्रदर्शन इसलिए कमजोर दिख रहा है क्योंकि ज्यादातर मुकाबलों में दिल्ली लक्ष्य का पीछा कर रही है।