MS Dhoni: अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं है एमएस धोनी? इस सीजन में करेंगे वापसी! CSK कोच माइक हसी ने बता दी सच्चाई

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने धोनी की वापसी पर अपडेट दिया है। जिसे सुनकर सीएसके फैंस कुछ निराश से हो गए हैं।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 24 Apr 2026, 06:37 PM
iconUpdated: 24 Apr 2026, 06:44 PM

MS Dhoni: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के स्टार फिनिशर एमएस धोनी पिछले कई मैचों से सीएसके की टीम के साथ अभ्यास सत्र में प्रैक्टिस तो कर रहे हैं लेकिन अभी तक वो मैदान पर खेलते नजर नहीं आए हैं। CSK ने आईपीएल 2026 में अभी तक 7 मुकाबले खेल लिए हैं लेकिन धोनी इनमें से एक भी मुकाबले नहीं खेले हैं।

ऐसे में फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। कुछ फैंस इस बात को लेकर डर हैं कि क्या धोनी इस सीजन में सीएसके की प्लेइंग XI में खेलते नजर आएंगे या नहीं? इन सारी दुविधआओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने धोनी की वापसी पर अपडेट दिया है। जिसे सुनकर सीएसके फैंस कुछ निराश से हो गए हैं।

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरेंगे MS Dhoni?

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने गुरुवार को साफ किया कि जब भी एमएस धोनी अपनी पिंडली की चोट से उबरकर लौटेंगे तो वह विकेटकीपर के तौर पर ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे, न कि सिर्फ एक 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर खेलेंगे। धोनी अभी भी अपनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। आईपीएल शुरु होने से पहले ये अपडेट दिया गया था कि थाला दो हफ्ते तक काफ इंजरी की वजह से नहीं खेल पाएंगे।

MS Dhoni
MS Dhoni

MS Dhoni पर आया अपडेट

44 साल के धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मैदान पर कदम नहीं रखा। आईपीएल 2026 में माही ने लगातार 7 मैच से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नहीं खेला है। मैच के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने प्रसारक से कहा,

''मुझे पूरा यकीन है कि वह विकेट के पीछे ही होंगे। उनके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें पिंडली में चोट लगी है। दिक्कत सिर्फ दौड़ने में है। अगर वह पारी के आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं, तो उन्हें तेजी से एक-दो रन लेने पड़ेंगे। उन्हें बस यह पक्का करना होगा कि उनकी पिंडली इतनी मजबूत हो कि वह इस दबाव को झेल सके।''

MS Dhoni कर रहे अभ्यास

धोनी अब तक इस आईपीएल सत्र में मैदान पर नहीं उतरे हैं क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्हें क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन की समस्या हो गई थी। सीएसके के पूर्व कप्तान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले ट्रेनिंग कैंप में विकेटकीपिंग और बैटिंग दोनों का अभ्यास किया था लेकिन फिर भी थाला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने नहीं उतरे। सीएसके ने धोनी की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस को आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार दी।

Read More: MI vs CSK: तिलक वर्मा और जेमी ओवटर्न के बीच मैदान पर दिखी गरमा-गरमी, अंपायर को करना पड़ा मामला हैंडल

53वें जन्मदिन पर फैंस के बीच पहुंचे सचिन तेंदुलकर, घर के बाहर दिखा जश्न का माहौल; सब के संग केक काटकर जीता दिल