IPL 2026 के बीच सीजन इस टीम ने बदला कप्तान, अगले मैच से पहले फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा ऐलान

IPL 2026: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 के बीच सीजन में टीम ने बड़ा फैसला लिया है जहां एक फ्रेंचाइजी ने कप्तान बदलने का ऐलान कर दिया है।

iconPublished: 24 Apr 2026, 07:03 PM
iconUpdated: 24 Apr 2026, 07:24 PM

IPL 2026, Captaincy change mid season: आईपीएल 2026 के बीच सीजन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई टीम अब अपने अगले मुकाबले में नए कप्तान के साथ मैदान पर उतर सकती है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बड़े अपडेट की पुष्टि कर दी है।

जिस खिलाड़ी को टीम का स्थायी कप्तान बनाया गया था, वह चोट के कारण अब तक इस सीजन का एक भी मुकाबला नहीं खेल पाया था। लेकिन अब उनकी वापसी तय मानी जा रही है, जिससे टीम को मैदान पर नई ऊर्जा मिलने वाली है।

IPL 2026: SRH में कप्तानी बदलाव तय

सनराइजर्स हैदराबाद ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 25 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले में वापसी करेंगे। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

कमिंस पीठ की चोट के कारण अब तक पूरे सीजन से बाहर थे। यही चोट उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी दूर ले गई थी। अब फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद वह दोबारा टीम से जुड़ चुके हैं और मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

IPL 2026: ईशान किशन ने संभाली थी जिम्मेदारी

कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान ईशान किशन संभाल रहे थे, जबकि अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया था। ईशान ने मुश्किल समय में टीम को संभाला और हैदराबाद को कई अहम जीत दिलाई।

IMG 0522

IPL 2026: पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम ने 4 जीत और 3 हार दर्ज की हैं। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है। SRH का नेट रन रेट +0.820 है, जो उनके मजबूत प्रदर्शन को दिखाता है। ऐसे में कप्तान कमिंस की वापसी टीम के प्लेऑफ अभियान को और मजबूती दे सकती है।

Read More: MI vs CSK: तिलक वर्मा और जेमी ओवटर्न के बीच मैदान पर दिखी गरमा-गरमी, अंपायर को करना पड़ा मामला हैंडल

53वें जन्मदिन पर फैंस के बीच पहुंचे सचिन तेंदुलकर, घर के बाहर दिखा जश्न का माहौल; सब के संग केक काटकर जीता दिल