पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चोटिल हुए लुंगी एंगिडी को लेकर राहतभरी खबर सामने आई है। आईपीएल ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
IPL 2026: लुंगी एंगिडी की चोट पर आया बड़ा अपडेट, आईपीएल ने फैंस को दी राहतभरी खबर
Table of Contents
IPL 2026, Update on Lungi Ngidi: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान एक ऐसा पल आया, जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक सभी को चिंता में डाल दिया। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी कैच पकड़ने की कोशिश में बुरी तरह गिर पड़े और चोटिल हो गए।
घटना इतनी गंभीर थी कि मैच कुछ समय के लिए रोकना पड़ा और मेडिकल टीम को तुरंत मैदान पर आना पड़ा। इसके बाद एंगिडी को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। अब उनकी चोट को लेकर IPL 2026 द्वारा बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस को राहत दी है।
IPL 2026: कैसे हुआ हादसा?
यह घटना पंजाब किंग्स की पारी के दौरान देखने को मिली। लुंगी एंगिडी मिड-ऑफ से पीछे की तरफ दौड़ते हुए कैच लेने की कोशिश कर रहे थे। गेंद तक पहुंचने के लिए उन्होंने पूरी ताकत लगाई, लेकिन इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के बाद वह पीठ के बल जमीन पर गिर पड़े और उनका सिर जोर से मैदान से टकराया। गिरते ही एंगिडी दर्द से कराहते नजर आए और सिर पकड़कर मैदान पर लेट गए।
Lungi Ngidi’s injury from a different angle. This looks horrible. Lungi Ngidi’s body weight is completely on his neck. It looks like a neck fracture—hope this is not the case. 😱
— Sonu (@Cricket_live247) April 25, 2026
Hope he recovers soon and it’s not too serious. Get well soon, Ngidi. pic.twitter.com/FLe0Yst7Cj
IPL 2026: मैदान पर छाया सन्नाटा
जैसे ही एंगिडी गिरे, मैच तुरंत रोक दिया गया। दिल्ली कैपिटल्स का सपोर्ट स्टाफ, फिजियो और मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची। हालांकि वह काफी देर तक उठ नहीं सके, जिससे चिंता और बढ़ गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्ट्रेचर बुलाया गया और बाद में एम्बुलेंस भी मैदान में लाई गई। करीब 15 मिनट तक खेल रुका रहा। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी एंगिडी की हालत को लेकर परेशान नजर आए। मेडिकल टीम ने सावधानी से उन्हें स्ट्रेचर पर शिफ्ट किया और अस्पताल ले जाया गया।

IPL 2026: एंगिडी की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट
राहत की बात यह है कि लुंगी एंगिडी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने सिरदर्द और गर्दन में दर्द की शिकायत की थी, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति बेहतर हुई है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल कोई गंभीर खतरा नहीं है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद दिल्ली कैपिटल्स और क्रिकेट फैंस ने राहत की सांस ली है।
Update: Lungisani Ngidi of Delhi Capitals hit his head on the ground while attempting to take a catch during his team’s match against Punjab Kings.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
He was shifted to the hospital in an ambulance as he complained of a headache and neck pain.
Ngidi is stable and is due to be… https://t.co/F6NQhDTq9F
IPL 2026: आईपीएल ने जारी किया आधिकारिक बयान
IPL 2026 की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान कैच लेने की कोशिश में लुंगी एंगिडी का सिर जमीन से टकरा गया था। इसके बाद उन्हें सिरदर्द और गर्दन में दर्द महसूस हुआ।बयान में यह भी बताया गया कि उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। लीग प्रबंधन ने साफ किया कि एंगिडी को जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह खबर किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।