सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ा। पिछली बार जीरो पर आउट करने वाले प्रफुल्ल हिंगे से इस मैच में उन्होंने चौके-छक्कों की बरसात कर अपना बदला पूरा किया।
RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी का दिखा 'खौफनाक' अवतार, शतक ठोक हिंगे को सिखाया सबक; पूरा किया अपना बदला
Table of Contents
RR vs SRH, Vaibhav Suryavanshi century: राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 15 वर्षीय बल्लेबाज ने ऐसी पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वैभव ने सिर्फ 36 गेंदों पर शतक जड़ते हुए विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
इस पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया, बल्कि पिछली भिड़ंत का हिसाब भी बराबर कर दिया। पिछले मुकाबले में वह हैदराबाद के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए थे, लेकिन इस बार उन्होंने बल्ले से ऐसा जवाब दिया कि पूरी टीम देखती रह गई।
RR vs SRH: 36 गेंदों में शतक ठोककर रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और हैदराबाद के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उन्होंने महज 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद रफ्तार और बढ़ा दी। युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 36 गेंदों में शतक पूरा कर आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। खास बात यह है कि सबसे तेज भारतीय शतक का रिकॉर्ड भी वैभव के नाम ही है, जो उन्होंने आईपीएल 2025 में 35 गेंदों पर बनाया था।
𝐑𝐞𝐦𝐞𝐦𝐛𝐞𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐧𝐚𝐦𝐞: 𝐕𝐚𝐢𝐛𝐡𝐚𝐯 𝐒𝐨𝐨𝐫𝐲𝐚𝐯𝐚𝐧𝐬𝐡𝐢! 💯
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) April 25, 2026
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #TATAIPL2026 👉 #RRvsSRH | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ.#TATAIPL pic.twitter.com/BeMJvhzFFB
RR vs SRH: 37 गेंदों में 103 रन, चौकों-छक्कों की बरसात
वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर 103 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के निकले। मैदान के हर कोने में उन्होंने शॉट लगाए और हैदराबाद के गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया।

RR vs SRH: हिंगे से लिया पुराना बदला
पिछले मुकाबले (RR vs SRH) में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया था। उस विकेट के बाद हिंगे ने दावा किया था कि उन्होंने अंडर-23 मैच में भी वैभव को बाउंसर पर आउट किया था। वैभव सूर्यवंशी ने मुकाबले की शुरुआत में ही हिंगे पर हमला बोल दिया। हिंगे के पहले ओवर में उन्होंने लगातार 4 छक्के जड़कर साफ कर दिया कि इस बार कहानी बदल चुकी है।