IPL 2026: सुनील नारायण ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड्स की झड़ी के बीच बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

सुनील नारायण ने आईपीएल 2026 में इतिहास रचते हुए 200 विकेट पूरे किए और ऐसा करने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने, साथ ही ऑलराउंड प्रदर्शन से नया रिकॉर्ड भी बनाया।

iconPublished: 03 May 2026, 10:09 PM
iconUpdated: 03 May 2026, 10:19 PM

IPL 2026, Sunil Narine broke record: आईपीएल के मंच पर अनुभव और क्लास का जो संगम देखने को मिलता है, उसका ताज़ा उदाहरण एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर सुनील नारायण ने पेश किया। 37 साल की उम्र में भी उनकी गेंदों का जादू बल्लेबाज़ों पर उसी तरह हावी है, जैसे अपने करियर के शुरुआती दिनों में हुआ करता था। आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में उन्होंने ऐसा कारनामा किया, जिसने उन्हें इतिहास के पन्नों में खास जगह दिला दी।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए नरेन ने न सिर्फ अहम विकेट झटके, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। दो बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजते ही उन्होंने यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली खेल अनुभव और कौशल का होता है। इसी प्रदर्शन के साथ उन्होंने आईपीएल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

IPL 2026: पहले विदेशी खिलाड़ी बने

कोलकाता नाइट राइडर्स के इस दिग्गज स्पिनर ने जैसे ही हैदराबाद का छठा विकेट झटका, उन्होंने IPL 2026 में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह इस लीग में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बन गए। यह उपलब्धि उन्होंने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हासिल की, जब उन्होंने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज को आउट किया।

WhatsApp Image 2026 05 03 At 10 12 46 PM

नरेन अब आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन चुके हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ही इस खास क्लब में शामिल थे। खास बात यह है कि नरेन ने 2012 से अब तक सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया है, जिससे वह एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

IPL 2026: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • युजवेंद्र चहल – 228
  • भुवनेश्वर कुमार – 215
  • सुनील नरेन – 201
  • पीयूष चावला – 192
  • आर अश्विन – 187
WhatsApp Image 2026 05 03 At 10 16 05 PM

IPL 2026: शानदार करियर और घातक इकॉनमी

सुनील नरेन का आईपीएल करियर आंकड़ों के लिहाज से बेहद शानदार रहा है। उन्होंने लगभग 197 मैचों में 25 से ऊपर के औसत से 200 विकेट पूरे किए हैं। उनकी इकॉनमी रेट करीब 6.8 रही है, जो 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन मानी जाती है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 8 बार चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं, जिसमें एक 5 विकेट और एक हैट्रिक भी शामिल है। यह आंकड़े उनके मैच विनर होने की गवाही देते हैं।

Read More: CSK vs MI: गायकवाड़, कंबोज और कार्तिक के शानदार प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से दी मात, दूसरी बार थमाई हार

CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

MS Dhoni: सीएसके के मैच वाले दिन एमएस धोनी डगआउट से भी रहते हैं गायब, क्या है वजह? कोच ने कर डाला खुलासा