GT vs PBKS: कब कर रहे हैं शुभमन गिल शादी? गुजरात टाइटंस के कप्तान ने खुद दे दिया जवाब, VIDEO

Shubman Gill Marriage: डैनी मॉरिसन ने शुभमन गिल से उनकी रणनीति के बारे में ज्यादा न पूछते हुए सीधा उनसे शादी का सवाल कर डाला जिसका गुजरात टाइटंस के कप्तान ने भी सीधा जवाब दिया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 03 May 2026, 11:06 PM
iconUpdated: 03 May 2026, 11:34 PM

GT vs PBKS, Shubman Gill Marriage: आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में टॉस के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसकी चर्चा खेल से ज्यादा सोशल मीडिया पर हो रही है। गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स मैच से ठीक पहले अनुभवी कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल से उनकी शादी को लेकर सवाल किया।

इस दौरान डैनी मॉरिसन ने शुभमन गिल से उनकी रणनीति के बारे में ज्यादा न पूछते हुए सीधा उनसे शादी का सवाल कर डाला जिसका गुजरात टाइटंस के कप्तान ने भी सीधा जवाब दिया।

Shubman Gill कब करेंगे शादी?

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद गिल मॉरिसन से बात कर रहे थे तभी अचानक मोरिसन ने पूछ लिया, ‘गिल, अभी भी शादी की घंटियां नहीं बज रही? इस सवाल पर गिल थोड़ा रुके और फिर बोले, ‘नहीं, कुछ नहीं।’

मॉरिसन ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘आपसे मिलकर अच्छा लगा।’ इसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की तरफ ध्यान मोड़ लिया। गिल के चेहरे के भाव देखकर साफ था कि वह इस सवाल से हैरान थे।

Shubman Gill से पहले भी हुआ ये सवाल

सोशल मीडिया पर शुभमन गिल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आईपीएल इतिहास में ये पहला मौका नहीं है जब मॉरिसन ने शुभमन गिल से शादी के बारे में सवाल किया हो। पिछले साल आईपीएल 2025 में भी एक मैच से पहले डैनी मॉरिसन ने गिल से शादी को लेकर लगभग यही सवाल किया था।

Shubman Gill and Shreyas Iyer
Shubman Gill and Shreyas Iyer

GT vs PBKS मैच का हाल

मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक गुजरात टाइटंस ने 17 ओवर तक 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अभी भी गुजरात टाइटंस को 18 गेंदों पर 24 रनों की जरूरत है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में शुभमन गिल फेल रहे और 5 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने।

Read More: GT vs PBKS: मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर किया पंजाब किंग्स का काम-तमाम, दिन में दिखाए तारे

KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, सनराइजर्स हैदराबाद को दी 7 विकेट से पटखनी

Karthik Sharma: सीएसके को जीत दिलाने के बाद कार्तिक शर्मा ने क्यों किया गन सेलिब्रेशन? युवा क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा