GT vs PBKS: मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर किया पंजाब किंग्स का काम-तमाम, दिन में दिखाए तारे

Mohammed Siraj: रविवार, 3 मई को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें सिराज ने पहले ही ओवर में पंजाब किंग्स के टॉप ऑर्डर को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 03 May 2026, 10:31 PM
iconUpdated: 03 May 2026, 11:34 PM

GT vs PBKS, Mohammed Siraj: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं। सिराज (Mohammed Siraj) नई गेंद से बल्लेबाजों को हमेशा परेशान करते आए हैं लेकिन आज उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ जो कारनामा किया उसने तो पंजाब के किंग्स के तोते ही उड़ा दिए।

3 मई को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें सिराज ने पहले ही ओवर में पंजाब किंग्स के टॉप ऑर्डर को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया। सिराज ने मैच की शुरुआती 3 गेंदों में ही लगातार 2 विकेट लेकर पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया।

Mohammed Siraj ने दिए 2 झटके

पारी की पहली गेंद पर ही सिराज को विकेट मिल जाता लेकिन प्रियांश आर्या का कैच विकेटकीपर जॉस बटलर से थोड़ा दूर रह गया। मगर अगली ही गेंद पर प्रियांश ने फिर शॉट जमाया और इस बार डीप थर्डमैन पर वो कैच आउट हो गए।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

प्रियांश सिर्फ 2 रन बना सके, जो इस सीजन में उनका सबसे छोटा स्कोर है। फिर आए नए बल्लेबाज कूपर कॉनोली तो एक मिनट भी नहीं टिक पाए। सिराज ने उन्हें अगली ही गेंद पर विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच करवा दिया। यहां तक कि DRS भी कॉनोली को नहीं बचा सका।

Mohammed Siraj ने PBKS को बैकफुट पर धकेला

इस तरह सिर्फ 3 गेंदों के अंदर ही सिराज ने पंजाब के 2 विकेट चटका दिए। इस सीजन में ये पहला मौका है जब पंजाब किंग्स ने पहले ओवर के अंदर ही अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। सिर्फ इतना ही नहीं IPL 2026 में पहली बार पंजाब का दूसरा विकेट गिरने के समय स्कोर सिर्फ 2 रन ही था जो उनका अब तक का सबसे छोटा स्कोर है।

Mohammed Siraj
Mohammed Siraj

पंजाब किंग्स का सबसे छोटा स्कोर

सिराज के तेज गेंदबाजी पार्टनर कगिसो रबाडा ने भी पंजाब के जख्मों को कुरेदा और तीसरा झटका देते हुए विस्फोटक ओपनर प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन लौटा दिया। इसके चलते पंजाब किंग्स पावरप्ले में 3 विकेट खोकर सिर्फ 35 रन ही बना सकी, जो इस सीजन में शुरुआती 6 ओवर में उसका सबसे छोटा स्कोर है।

Read More: IPL 2026: सुनील नारायण ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड्स की झड़ी के बीच बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

SRH vs KKR: मैदान पर उतरते ही मनीष पांडे ने रचा इतिहास, कोहली-रोहित के साथ खास क्लब में बनाई जगह

KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, सनराइजर्स हैदराबाद को दी 7 विकेट से पटखनी