GT vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले के अंतिम ओवर में 4 विकेट से जीत दर्ज कर 2 अहम अंक प्राप्त किए।
GT vs PBKS: टेबल टॉपर्स पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से हराया, आखिरी ओवर में जीता रोमांचक मुकाबला
GT vs PBKS Match Report: आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला। इस मुकाबले का फैसला आखिरी ओवर में हुआ, जहां गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को हराकर अहम जीत दर्ज की।
वाशिंगटन सुंदर ने अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ते हुए दबाव भरे मुकाबले में टीम को जीत दिलाई और अंक तालिका को और भी रोचक बना दिया। वहीं अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद पंजाब किंग्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
GT vs PBKS: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत के बावजूद एक लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात टाइटन्स ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम पर दबाव बढ़ता गया। हालांकि, वाशिंगटन सुंदर ने एक छोर संभालकर रखा और अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर दबाव में छक्का जड़ते हुए गुजरात को रोमांचक जीत दिला दी।
A SIX TO WIN IT!! 😲
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2026
A last over thriller and Washington Sundar seals it with a maximum 🔥
Third win in a row for @gujarat_titans 👏💙
Scorecard ▶️ https://t.co/9vBsQTIV2x#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvPBKS pic.twitter.com/2MP5mVedZs
GT vs PBKS: पंजाब किंग्स ने बनाए थे 163 रन
इस मुकाबले (GT vs PBKS) में पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था। उनकी शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 47 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोइनिस के बीच छठे विकेट के लिए 79 रनों की अहम साझेदारी हुई। शेडगे के अर्धशतक और स्टोइनिस के उपयोगी योगदान की बदौलत पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।

GT vs PBKS: अंतिम ओवर में गुजरात ने किया रन चेज
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने शुभमन गिल के रूप में पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था, लेकिन साई सुदर्शन और जोस बटलर ने पारी को संभाला। सुदर्शन ने इस मुकाबले में 57 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, इसके बाद गुजरात के विकेट लगातार गिरते रहे, जिससे मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। अंत में वाशिंगटन सुंदर ने जिम्मेदारी निभाते हुए 23 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी।
CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?